Hardik Pandya New Girlfriend: महिका शर्मा हैं हार्दिक पांड्या की नई लेडी लव! इन हिंट से खुला दोनों का राज

Hardik Pandya New Girlfriend: हार्दिक पांड्या का नाम आए दिन किसी ने किसी एक्ट्रेस या मॉडल के साथ जुड़ता रहता है। अब हाल में ही उनके और महिका शर्मा की डेटिंग की खबरों से बाजार गर्म हैं।

अपडेटेड Sep 18, 2025 पर 11:34 AM
महिका शर्मा हैं हार्दिक पांड्या की नई लेडी लव!

Hardik Pandya New Girlfriend: नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या का नाम आए दिन नई नई हसीनाओं के साथ जुड़ता रहता है। पहले उनका नाम जैस्मिन वालिया (Jasmine Walia) संग लिया जा रहा था। दोनों को कई बार साथ में कैमरे में कैद किया जा रहा है। इतना ही नहीं आईपीएल 2025 में जैस्मिन स्टेडियम में हार्दिक को चियर करती हुई दिखाई दी थीं। लेकिन ऑफिशियल इस रिश्ते पर दोनों ने कुछ नहीं कहा था। अब उनका नाम महिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है।

काफी समय पहले ये भी खबर आई कि जैस्मिन से हार्दिक का ब्रेकअप हो गया है। अब कुछ महीने बाद ही क्रिकेटर का नाम एक नई हॉट और लेटेस्ट मॉडल के साथ लिया जा रहा है, जिनका नाम महिका शर्मा (Mahieka sharma) है। महिका की उम्र 24 साल के आस-पास है। महिका पेशे से एक मॉडल और ट्रेंड योगा इंस्ट्रक्टर हैं, जो आजकर हार्दिक के प्यार में डूबी दिख रही हैं।

इसके अलावा महिका कई म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों में छोटे-छोटे रोल्स में दिख चुकी हैं। महिका मनीष मल्होत्रा और तरुण तहिलियानी जैसे कई पॉपुलर फैशन डिजाइनर के लिए रैंप वॉक करती नजर आ चुकी हैं। उनकी फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।


हाल ही में महिका शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बैकग्राउंड में फैंस ने हार्दिक पांड्या को देखा था। इसके अलावा दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर रहे हैं। बीते दिनों महिका ने एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उनके हाथों की उंगलियों पर नंबर 33 लिखा हुआ नजर आ रहा था। फैंस का मानना है कि महिका हार्दिक पांड्या के जर्सी नंबर को दिखाती नजर आ रही हैं।

फैंस इन छोटी-छोटी बातों से दोनों के लिंकअप की खबरें को सच मानने लगे हैं। इसके बाद से ही उनके अफेयर की चर्चाएं और तेज हो रही हैं। बता दें कि हार्दिक पांड्या इस समय एशिया कप 2025 के लिए दुबई में हैं। इसी के साथ महिका के भी दुबई में होने की खबरें सामने आ रही हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया यूजर्स ने हार्दिक और महिका के बाथरोब भी एक जैसे देख लिए हैं। हालांकि, न तो हार्दिक और न ही महिका ने अभी तक डेटिंग की अफवाहों पर कोई टिप्पणी की है। न ही कोई आधिकारिक बयान दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।