क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा सोमवार शाम मुंबई में आयोजित यूनाइटेड इन ट्रायम्फ इवेंट में साथ नजर आए। दोनों की एंट्री के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक और माहिका हाथों में हाथ डाले पैपराजी के सामने चलते और मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आए। इस रोमांटिक अंदाज को देखकर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी काफी मिश्रित रही। कुछ लोगों ने लिखा कि दोनों एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं और ये जोड़ी परफेक्ट है, वहीं कई यूजर्स ने आलोचना की और हार्दिक की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक को याद किया।
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने माफी मांगने की बात भी कही। इस वीडियो ने दर्शकों के बीच चर्चा का नया मोड़ पैदा कर दिया है और दोनों के रिश्ते पर फिर से स्पोर्ट लाइट डाल दी है।
ब्लैक आउटफिट और स्टाइलिश एंट्री
इवेंट के लिए दोनों ने ब्लैक आउटफिट चुना। माहिका ने ब्लैक ड्रेस पहनी, जबकि हार्दिक ब्लैक सूट में नजर आए। इंस्टाग्राम पर आए वीडियो में दोनों पैपराजी के सामने पोज देने से पहले हाथों में हाथ डाले चलते दिखे। कुछ फैंस ने लिखा कि ये जोड़ी बहुत प्यारी और परफेक्ट लगती है, जबकि अन्य ने आलोचना भी की।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़
वीडियो पर कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक ने लिखा, “रब ने बना दी जोड़ी, दोनों खुश लगते हैं।” वहीं कई लोगों ने हार्दिक की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक को याद किया और माफी मांगने की बात कही। कुछ फैंस ने ये भी लिखा कि जो व्यक्ति अपने बच्चे की मां का सम्मान नहीं करता, वो किसी के साथ टिक नहीं पाता।
हार्दिक-माहिका की रिलेशनशिप की कहानी
हार्दिक और माहिका के रिश्ते की चर्चाएं पिछले साल अक्टूबर से चल रही थीं। अफवाहों के कुछ ही हफ्तों बाद हार्दिक ने अपने रिश्ते की पुष्टि की और दोनों को एयरपोर्ट और छुट्टियों पर साथ देखा गया। हार्दिक ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर माहिका के साथ कई तस्वीरें भी साझा की थीं।
पहले जैस्मिन वालिया और नताशा स्टेनकोविक से जुड़े रहे हार्दिक
हार्दिक का पहले नाम यूके की सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ जुड़ा था, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए और इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर लिया। वहीं, उनकी शादी पहले नताशा स्टेनकोविक से हुई थी। दोनों ने 2020 में शादी की और जुलाई 2023 में अलग होने की पुष्टि की। इस दौरान उन्होंने साझा बयान में कहा कि चार साल साथ रहने के बाद आपसी सहमति से अलग होना उनके लिए बेहतर निर्णय था।