Hema Malini: हेमा मालिनी धर्मेंद्र को सिनेमा में उनके योगदान के लिए मरणोपरांत दिए जा रहे पद्म विभूषण पुरस्कार को रिसीव करने के लिए दिल्ली पहुंचीं। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने बारीक कढ़ाई वाली हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके साथ उनकी बेटी अहाना देओल भी थीं। हेमा मालिनी मंच पर अपने पति की ओर से भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मान रिसीव करने के लिए गईं तो इमोशनल हो गईं।
