Hina Khan: ‘बहुत बुरी तरह दर्द होता था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी', कैंसर की जंग को लेकर हिना खान ने किया दर्दनाक खुलासा

Hina Khan Shares Cancer Experience: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने हाल ही में अपने कैंसर ट्रीटमेंट को लेकर भावुक बयान दिया। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान उन्हें बेहद कठिन दौर से गुजरना पड़ा, जहां दर्द असहनीय हो जाता था। हिना ने कहा कि इस बीमारी ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत परेशान किया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

अपडेटेड Dec 23, 2025 पर 11:48 AM
Story continues below Advertisement

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान, जो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बिग बॉस 11' से घर-घर फेमस हैं, ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट 'ऑल अबाउट हर' में कैंसर ट्रीटमेंट के दर्दनाक सफर को बयां किया। स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना इमोशनल हो गईं, बताते हुए कि कीमोथेरेपी ने उन्हें तोड़ दिया था, लेकिन सकारात्मकता ने संभाला। उनका ये खुलासा फैंस के लिए इंस्पिरेशन है।

कीमो के पहले हफ्ते का भयानक दर्द

हिना ने बताया कि हर तीन हफ्ते में कीमो सेशन लेतीं। "पहले हफ्ते में दर्द असहनीय होता था। शरीर टूटा-टूटा सा लगता, नर्व्स में जलन और तेज पीड़ा। लगता जैसे सब खत्म हो गया," उन्होंने कहा। उसके बाद के दो हफ्ते राहत के होते ट्रैवल, फैमिली-फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड, जिंदगी को खुलकर जीना। ये बैलेंस ने उन्हें मजबूत रखा।

चुनौतीपूर्ण दौर में हिम्मत की मिसाल


सोहा के सवाल पर हिना बोलीं, "ट्रीटमेंट बहुत चैलेंजिंग था। डॉक्टर हर मरीज को रिकवरी के लिए 1-3 हफ्ते का गैप देते हैं। मेरे केस में तीन हफ्ते। पहले हफ्ते को सहना सबसे मुश्किल था, लेकिन खुद को मोटिवेट करती रहती।" 2024 में डायग्नोसिस के बाद कीमो, सर्जरी पूरी हो चुकी, अब इम्यूनोथेरेपी चल रही है। हिना की जर्नी रिकवरी के नए चरण को हाइलाइट करती है।

हिना ने जीवन का फलसफा शेयर किया: "दृष्टिकोण सब बदल देता है। कैंसर जैसी बीमारी में लोग सोच लेते हैं जिंदगी रुक गई, लेकिन अच्छे पल भी आते हैं। प्रियजनों का प्यार, धैर्य और उम्मीद से खुशी मिलती है।" उन्होंने कहा, मुश्किलों के बीच भी जियो, छोटी खुशियां सेलिब्रेट करो। ये बात न सिर्फ कैंसर सर्वाइवर्स, बल्कि हर चुनौती झेलने वाले के लिए गाइड है।

हिना का स्ट्रेंथ और ओपननेस इंडस्ट्री में कैंसर स्टिग्मा तोड़ रहा है। कीमो के साइड इफेक्ट्स जैसे म्यूकोसाइटिस झेलने के बाद भी वो वापसी की प्लानिंग कर रही हैं। फैंस उनकी हिम्मत की दुआएं मांग रहे ।

View this post on Instagram

A post shared by Soha (@sakpataudi)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।