Hindustani Bhau: 'खुद पहनती हैं 150 रुपये की साड़ी और', जया बच्चन पर भड़के हिंदुस्तानी भाऊ... पैप्स के फेवर में उठाई आवाज!

Hindustani Bhau Slams Jaya Bachchan: हिंदुस्तानी भाऊ ने जया बच्चन पर पाप्स के साथ बदसलूकी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि वे खुद साधारण साड़ी पहनती हैं लेकिन मीडिया का सम्मान नहीं करतीं। इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी, जहां कई लोग भाऊ की बात का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ जया बच्चन के रवैये को उनकी निजी पसंद बता रहे हैं।

अपडेटेड Dec 24, 2025 पर 4:40 PM
Story continues below Advertisement
हिंदुस्तानी भाऊ का जया बच्चन पर वार

टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हिंदुस्तानी भाऊ (विकास पाठक) ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार उन्होंने निशाना साधा है बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन पर। मामला तब गरमा गया जब जया बच्चन ने हाल ही में पपराजी (फोटोग्राफर्स) के साथ कथित तौर पर रूखा व्यवहार किया।

पैपराजी के कपड़ों पर 'गंदे टाइट पैंट' जैसे तीखे कमेंट करने के बाद अब बिग बॉस फेम हिंदुस्तानी भाऊ ने जया बच्चन को करारा जवाब दिया है। एक इवेंट में भाऊ ने जया पर तंज कसते हुए कहा कि वो खुद सस्ती साड़ियां पहनती हैं और दूसरों को गरीब ठहराती हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने नई बहस छेड़ दी है।


जया का विवादित बयान

जया बच्चन का पैपराजी से पुराना बैर जगजाहिर है। हाल ही में एक इवेंट पर उन्होंने कहा, "ये जो बाहर गंदे, टाइट पैंट पहनकर, हाथ में मोबाइल लेकर आते हैं... ये सोचते हैं कि मोबाइल है तो फोटो ले लेंगे और जो मन में आए बोल देंगे।" उन्होंने पाप्स की पढ़ाई और बैकग्राउंड पर भी सवाल उठाए। जया ने स्पष्ट किया कि वो मीडिया का सम्मान करती हैं क्योंकि उनके पिता पत्रकार थे, लेकिन पैपराजी को अलग श्रेणी में रखा। ये बयान सुनते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया, और कईयों ने इसे क्लासिस्ट करार दिया।

भाऊ का धमाकेदार काउंटर

मुंबई के एक इवेंट पर हिंदुस्तानी भाऊ ने जया बच्चन को आड़े हाथों लिया। वीडियो में वो बोले, "क्या नाम है उसका? अमिताभ बच्चन की वाइफ का? जया प्रदा? जया बच्चन... वो खुद चोर बाजार से 150 रुपये की साड़ी पहनती हैं, और इन लोगों (पाप्स) को गरीब बोलती हैं कि कैसे गंदे कपड़े पहनकर आते हैं।" भाऊ ने पाप्स को सलाह दी, "ऐसे लोगों के पीछे क्यों जाते हो जहां इज्जत नहीं मिलती? इनकी औकात तब पता चलेगी जब तुम इन्हें इग्नोर करोगे। तुम्हारी वजह से ही ये दिखते हैं, वरना इनको कोई कत्ता भी नहीं जानता।" उन्होंने हाथ जोड़कर अपील की कि जहां सम्मान न मिले, वहां न जाएं।

सोशल मीडिया पर भाऊ का यह बयान तेजी से वायरल हो गया। कई यूजर्स ने उनकी बात का समर्थन किया और कहा कि सितारों को पाप्स के साथ विनम्रता से पेश आना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि जया बच्चन का स्वभाव हमेशा से ही सीधा और सख्त रहा है, और उन्हें अपनी निजी स्पेस की अहमियत है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।