Hrithik Roshan Dance Video: कजिन की शादी में जमकर नाचे ऋतिक रोशन, सबा आजाद का हुआ हाल बेहाल

Hrithik Roshan Dance Video: ऋतिक रोशन के घर में इन दिनों उनके कजिन ईशान रोशन की शादी के फंक्शन चल रहे थे। इस शादी में ऋतिक ने अपने दोनों बेटों के साथ जमकर डांस किया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अपडेटेड Dec 24, 2025 पर 10:57 AM
Story continues below Advertisement
कजिन की शादी में जमकर नाचे ऋतिक रोशन

Hrithik Roshan Dance Video: एक्टर ऋतिक रोशन के घर में इन दिनों उनके कजिन भाई की शादी का माहौल चल रहा है। उनके कजिन ईशान रोशन शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के फंक्शन में ऋतिक अपनी फैमिली के साथ पहुंचे थे। ऋतिक के दोनों बेटों के साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी यहां नजर आईं। संगीत के फंक्शन में ऋतिक ने अपने दोनों बेटों रेहान-ऋदान के साथ खूब डांस किया है, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ शादी के बाद सबा आजाद बीमार भी हो गईं।

सोशल मीडिया पर डांस वीडियो को देख लोग उनके बेटों की खूब तारीफ कर रहे हैं, जिसमें ऋतिक के साथ रेहान-ऋदान और सबा के साथ डांस करते दिख रही हैं। डांस फ्लोर पर उनके साथ उनकी भतीजी सुरानिका सोनी और कजिन पश्मीना रोशन भी थिरकती नजर आ रही हैं। ऋतिक वीडियो में इश्क तेरा तड़पावे गाने पर झूम रहे हैं। वीडियो में ऋतिक ब्लैक आउटफिट कैरी किया हैं।


ऋतिक रोशन को बेटों के साथ डांस करता देख फैंस ने उन्हें अपने पिता की कॉपी बताया है। वो उनके दीवाने हो गए हैं। एक ने लिखा- ऋतिक रोशन के बच्चों को सभी अच्छी चीजें विरासत में मिल गई हैं। दूसरे ने लिखा- रोशन ब्रदर्स सिर्फ डांस नहीं करते,वो स्टेज पर धूम मचा देते हैं! ईशान की शादी में दोनों शोस्टॉपर रहे।

बात ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद की करें तो वह बीमार हो गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके हाथ पर ड्रिप लगी दिख रही है। उन्होंने शेड्स पहने हुए हैं। फोटो शेयर करते हुए सबा ने लिखा- 'बाहर का खाना मत खाओ प्लीज। अपने भाई की शादी मिस करने वाली थी, इस नॉटी बग के कारण।'

बता दें ऋतिक रोशन के कजिन की शादी में उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची थीं। सुजैन अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ शादी में नजर आईं। दोनों की साथ में वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।