War 2: 'वॉर 2' में कियारा आडवाणी के बिकिनी सीन पर लगेगा कट! CBFC ने ऋतिक रोशन की फिल्म पर लगाए इतने कट

War 2: 'वॉर 2' में सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को कई तरह से बदलाव कहने को कहा है, जिसके तहत कियारा आडवाणी का बिकिनी सीन भी हटाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक फिल्म को कुल 6 बदलावों करने को कहा गया है।

अपडेटेड Aug 09, 2025 पर 4:30 PM
Story continues below Advertisement

War 2: ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'वॉर 2' की रिलीज बस नजदीक ही आ गई है। इससे पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बड़ा झटका दे दिया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यूए सर्टिफिकेट दिया है, लेकिन इसके साथ ही कई सीन हटाने और कई जगह पर डायलॉग पर बीप लगाने को कहा है। CBFC ने 'वॉर 2' में कुल 6 कट्स लगाते हुए फिल्म की लंबाई लगभग 7 मिनट तक कम की है।

'वॉर 2' में 6 बड़े बदलाव

1-मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने 'वॉर 2' में ऑडियो और विज़ुअल में अहम बदलाव किए जाने का सुझाव दिया है।

2-मेकर्स को फिल्म में कुछ रेफ्रेंस को म्यूट करने के लिए सलाह दी है।

3-फिल्म में एक 'अश्लील' डायलॉग को बदलने के लिए कहा है।


4-'वॉर 2' के एक सीन में दो सेकंड का 'अश्लील' एक्सप्रेशन को हटाने को कहा गया है।

5-रिपोर्ट की मानें तो 'वॉर 2' के गाने 'आवां जावां' में कियारा आडवाणी के बिकिनी सीन को भी कम करने को कहा गया है।

6-दरअसल सीबीएफसी ने फिल्म में इंटीमेट सीन्स को 50 फीसद तक कम करने की सलाह दी गई है। सीन लगभग करीब 9 सेकंड का है।

'वॉर 2' का रनटाइम

सेंसर बोर्ड के सुझाए गए बदलावों के बाद 'वॉर 2' को 6 अगस्त को U/A 16+ सर्टिफिकेट दे दिया गया है।

तमाम बदलावों के बाद 'वॉर 2' का रनटाइम अब 2 घंटे, 51 मिनट और 44 सेकंड हो गया है।

बता दें कि पहले फिल्म अवधि 2 घंटे, 59 मिनट और 49 सेकंड लंबी थी।

स्पाई थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' को अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ साउथ स्टार जूनियर एनटीआर एक्शन करते दिखने वाला है। 'वॉर 2' में विलेन अवतार निभाकर जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में एंटर करने वाली है।

'कुली' से होगा 'वॉर 2' का क्लैश

बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर 2' का सामना रजनीकांत की फिल्म 'कुली' से होने वाला है। लोकेश कनगराज के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में आमिर खान और श्रुति हासन जैसे बड़े कलाकारों की टोली नजर आने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।