Imran Khan: अभिनेता इमरान खान आगामी फिल्म 'हैप्पी पटेल' से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में समदिश के पॉडकास्ट पर हुई बातचीत में, अभिनेता ने बॉलीवुड की कास्टिंग प्रक्रिया के बारे में बात की और रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे ए-लिस्ट सितारों के भारी भरकम फीस पर भी चर्चा की।
