Nishanchi: ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो स्टाररिंग निशानची के मुरीद हुए इम्तियाज अली, तारीफ में कह दी ये बड़ी बात

Nishanchi: अमेजन MGM स्टूडियोज इंडिया ने अपनी आने वाली थियेट्रिकल फिल्म निशानची का पहला लुक जारी करके सुर्खियां बटोर ली हैं। इम्तियाज अली ने भी अपने सोशल मीडिया पर डियर कंट्री गाना शेयर करते हुए फिल्म निशानची की तारीफ की है।

अपडेटेड Aug 16, 2025 पर 6:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
निशानची के मुरीद हुए इम्तियाज अली

Nishanchi: अमेजन MGM स्टूडियोज इंडिया ने अपनी आने वाली थियेट्रिकल फिल्म निशानची का पहला लुक जारी करके सुर्खियां बटोरी हैं। ये एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म का पहला लुक एक शानदार रोमांचक कहानी के साथ हंसाने का भी फुल प्रोमिस करता है। कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे जैसे दिखते हैं लेकिन दोनों की दुनिया एकदम अलग हैं। उनके फैसले उनकी तकदीरें तय करती हैं।

इम्तियाज अली ने अपने सोशल मीडिया पर डियर कंट्री गाना शेयर करते हुए फिल्म निशानची की तारीफ की। उन्होंने कैप्शन में लिखा –इस फिल्म का इंतजार करो दोस्तों!!! anuragkashyap को 10 में से 10। ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो की शानदार परफॉर्मेंस।

अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बन रही निशानची एक दमदार मसाला एंटरटेनर साबित होने वाली है। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और तड़केदार डायलॉग्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। खास बात है इसकी लीड जोड़ी ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो की क्रैकलिंग केमिस्ट्री, जो इसे और भी खास बनाती है। ये फिल्म ऐश्वर्य ठाकरे के दमदार एक्टिंग डेब्यू को मार्क करती है, जिसमें वो हाई-ऑक्टेन डबल रोल में नजर आएंगे। उनके साथ वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अयूब और कुमुद मिश्रा जैसे पावरफुल एक्टर्स अहम किरदार निभा रहे हैं।


बता दें कि निशानची को अजय राय और रंजन सिंह ने जार पिक्चर्स के बैनर तले, फ्लिप फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने लिखी है। 19 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होने जा रही ये फिल्म दो भाइयों की उलझी हुई ज़िंदगी को दिखाएगी, जो बिल्कुल अलग रास्तों पर चलते हैं और कैसे उनके फैसले उनकी तकदीर तय करते हैं। देसी मिट्टी की खुशबू लिए ये कहानी आपको एक ऐसे दुनिया में ले जाएगी जो असली, जोशीली और पूरी तरह देसी रंग में रंगी हुई है।

निशानची को अजय राय और रंजन सिंह ने जार पिक्चर्स के बैनर तले, फ्लिप फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का डायरेक्शन अनुराग कश्यप ने किया है, जबकि इसे प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने मिलकर लिखा है। तो तैयार हो जाइए क्योंकि 19 सितंबर को गोलियों की गड़गड़ाहट, धोखे का खेल और भाईचारे का जज्बा, सब कुछ देखने को मिलेगा सिर्फ सिनेमाघरों में।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।