Indian Idol 15: म्यूजिकल रियलिटी शो इंडियन आइडल सुर्खियों में बना हुआ है। यह शो अब अपने ग्रैंड फिनाले तक पहुंच गया है, जहां अब कंटेस्टेंट के बीच और भी रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। इस बार इंडियन आइडल में 6 कंटेस्टेंट फाइनल रांउड तक पहुंचे है। इंडियन आइडल 15 के चैतन्य देवडे, स्नेहा शंकर, शुभोजित चक्रवर्ती, प्रियांग्शु दत्ता, मानसी घोष और अनिरुद्ध सुस्वरम टॉप 6 फाइनलिस्ट हैं। आइए जानते हैं इन 6 फाइनलिस्ट में सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट कौन है
पिछले शनिवार को मिस्मी बोसु और सिंगर रागिनी शिंदे के डबल एलिमिनेशन ने फैंस को निराश कर दिया। दोनों सिंगर शो से बाहर हो गए हैं। फैंस हैरान रह गए क्योंकि उन्हें लगा था कि सभी सात कंटेस्टेंट आगे बढ़ेंगे। लेकिन शो के मेकर्स ने बड़ा ट्विस्ट जोड़कर ग्रैंड फिनाले से पहले प्रतियोगिता को छह फाइनलिस्ट तक सीमित कर दिया।
एलिमिनेशन के बाद बाहर हुए सिंगर
इंडियन आइडल में रागिनी शिंदे और मिस्मी बोसु डबल एलिमिनेशन में बाहर हो गए। यह सुनकर फैंस हैरान रह गए क्योंकि उन्हें लगा था कि सभी सात कंटेस्टेंट आगे ग्रैंड फिनाले तक जाएंगे। लेकिन शो के मेकर्स ने बड़ा ट्विस्ट लाकर ग्रैंड फिनाले से पहले प्रतियोगिता को छह फाइनलिस्ट तक सीमित कर दिया। अब इस शो में 6 फाइनलिस्ट है जिसमें से कोई एक एक सिंगर इंडियन आइडल सीजन 15 का विनर बनेगा और ट्रॉफी अपने साथ ले जाएगा।
कौन है सबसे छोटे कंटेस्टेंट
इंडियन आइडल 15 के 6 फाइनलिस्ट में से चैतन्य देवडे स्नेहा शंकर सबसे छोटे कंटेस्टेंट हैं। दोनों कंटेस्टेंट की उम्र मात्र 18 साल हैं। इंडियन आइडल के सभी फाइनलिस्ट ने अपनी शानदार सिंगिंग से जजों और आडियंस को लगातार प्रभावित किया है। सीजन के अंत के करीब आते ही फैंस काफी एक्साईटेड हैं कि इंडियन आइडल 15 का विनर कौन बनेगा और बड़ा इनाम अपने नाम करेगा। बता दें इंडियन आइडल 15 को श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह जज कर रहे हैं।