Indian Idol 15: म्यूजिकल रियलिटी शो इंडियन आइडल सुर्खियों में बना हुआ है। यह शो अब अपने ग्रैंड फिनाले तक पहुंच गया है, जहां अब कंटेस्टेंट के बीच और भी रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। इस बार इंडियन आइडल में 6 कंटेस्टेंट फाइनल रांउड तक पहुंचे है। इंडियन आइडल 15 के चैतन्य देवडे, स्नेहा शंकर, शुभोजित चक्रवर्ती, प्रियांग्शु दत्ता, मानसी घोष और अनिरुद्ध सुस्वरम टॉप 6 फाइनलिस्ट हैं। आइए जानते हैं इन 6 फाइनलिस्ट में सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट कौन है
