Jacqueline Fernandez: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने पहले अपीयरेंस से सबको दीवाना बनाने के बाद, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने एक बार फिर ग्लोबल गिफ्ट गाला में अपने दूसरे लुक से दुनिया भर का ध्यान खींचा है। खूबसूरती, ग्रेस और इंटरनेशनल फैशन को बेहद सहज अंदाज में पेश करते हुए, जैकलीन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो ग्लोबल स्टेज पर सबसे स्टाइलिश भारतीय सेलिब्रिटीज में से एक क्यों हैं।
