Drishyam 3: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ में हुई इस एक्टर की एंट्री, ‘द फैमिली मैन 3’ में आ चुके हैं नजर

Drishyam 3: क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। रिपोट्स के मुताबिक, दृश्यम 3 की स्टार कास्ट में जयदीप अहलावत शामिल हुए हैं

अपडेटेड Dec 26, 2025 पर 10:43 PM
Story continues below Advertisement
ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इस समय अपनी फिल्म दृश्यम 3 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के पहले दो पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। वहीं फैंस को इस फिल्म के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट के बारे में बताया गया था। ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। रिपोट्स के मुताबिक, दृश्यम 3 की स्टार कास्ट में जयदीप अहलावत शामिल हुए हैं, जिससे कहानी को नया मोड़ मिलने की उम्मीद की जा रही है।

फिल्म में हुई इस स्टार की एंट्री

एक सूत्र ने पिंकविला को बताया, "जयदीप अहलावत जनवरी 2026 में दृश्यम 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। उन्हें कहानी के लिए बेहद अहम और रोमांचक किरदार में कास्ट किया गया है, जो फिल्म में नया ट्विस्ट लेकर आएगा।" अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जयदीप अहलावत पाताल लोक और द फैमिली मैन जैसी पॉपुलर वेब सीरीज के साथ-साथ कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बना चुके हैं।


अजय-तब्बू की वापसी

दृश्यम में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। वहीं तब्बू भी आईजी मीरा देशमुख के रोल में वापसी करेंगी। उनके और विजय के बीच की मानसिक टकराहट इस सीरीज की सबसे बड़ी पहचान रही है। पिछली फिल्मों में तब्बू की दमदार एक्टिंग को खूब सराहना मिली थी, जिससे तीसरे पार्ट को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि अक्षय खन्ना अब दृश्यम 3 का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि मेकर्स की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कब आई थी दृश्यम

दृश्यम फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2013 में एक मलयालम क्राइम थ्रिलर के रूप में हुई थी, जिसे जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया और एंटनी पेरुंबवूर ने प्रोड्यूस किया था, जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली, जिसके बाद 2015 में इसका हिंदी वर्जन दृश्यम रिलीज हुआ, जिसे निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था। हिंदी फिल्म और उसके सीक्वल दोनों को दर्शकों का खूब प्यार मिला, जिससे ये सीरीज भारत की सबसे लोकप्रिय थ्रिलर फ्रेंचाइजी में शामिल हो गई।

Shubhangi Atre: "कम सैलरी नहीं, नई राह...", ‘भाबीजी घर पर हैं’ छोड़ने पर शुभांगी अत्रे ने तोड़ी चुप्पी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।