James Cameron: एस. एस. राजामौली की आने वाली मेगा एक्शन-एडवेंचर फिल्म वाराणसी इस वक्त सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जा रही फिल्मों में से एक है। महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में जब इसका पहला झलक रमो जी फिल्म सिटी में हुए भव्य ग्लोब ट्रॉटर इवेंट में दिखाया गया, तो वहां 50 हज़ार से ज्यादा फैंस मौजूद थे। यह न सिर्फ भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे बड़ी लाइव फैन गैदरिंग में से एक बनी, बल्कि भारत की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म रिवील भी साबित हुई।
