Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर भी 'पेड्डी' में 'अचियम्मा' के साथ हुई बेअदबी से हैं न खुश? वायरल पोस्ट पर उनके लाइक से उठे सवाल

Janhvi Kapoor: 'पेड्डी' में 'अचियम्मा' के किरदार को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है। हर कोई जाह्नवी कपूर के किरदार को अति का बोल्ड दिखाए जाने को लेकर आलोचना कर रहा है। इस बीच एक्ट्रेस के एक लाइक ने पूरे मामले में नया ट्विस्ट ला दिया है।

अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 10:44 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक स्क्रीनशॉट में दावा किया गया है कि जाह्नवी कपूर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को 'लाइक' किया है, जिसमें उनके इस किरदार को एक अभिनेत्री तौर पर "सबसे बड़ा अपमान" बताया गया है।

Janhvi Kapoor: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही दर्शक फिल्म में जाह्नवी के कैरेक्टर को लेकर नाखुश हैं। फिल्म में अचियम्मा का किरदार निभाने वाली जाह्नवी को पूरी फिल्म में चेस्ट और वेस्ट के सीन्स में आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। एक सीन में तो पेड्डी उन पर बेहद अजीब तरीके से छपट्टा मारता है। अब इन आलोचनाओं के बीच ऐसा लगता है कि सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि जाह्नवी भी इससे नाखुश हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक स्क्रीनशॉट में दावा किया गया है कि जाह्नवी कपूर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को 'लाइक' किया है, जिसमें उनके इस किरदार को एक अभिनेत्री तौर पर "सबसे बड़ा अपमान" बताया गया है। पोस्ट के कुछ हिस्सों में फिल्म निर्माताओं पर जाह्नवी की "कमर, पेट और बैक पोर्सन" के ज्यादा शॉट्स डालने और उनके लिए ऑब्सेस्ट होने का आरोप लगाया गया है।

पोस्ट में लिखा है कि किसी एक्ट्रेस को उसके द्वारा चुने गए किरदारों के लिए दोषी ठहराना आसान है, लेकिन असलियत कुछ और ही कहानी बयां करती है। खबरों के मुताबिक, जाह्नवी कपूर ने पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान इन शॉट्स पर खुलकर सवाल उठाए थे, जो इंडस्ट्री में महिलाओं के सेक्सुलाइजेशन के खिलाफ उनके हालिया सार्वजनिक रुख को पूरी तरह से दिखाता है।


पोस्ट में आगे लिखा था कि उन्होंने प्रोफेशनल तौर पर एक सीमा तय की थी, लेकिन फिर भी फाइनल एडिट में फुटेज को रखा गया। यह किसी एक्ट्रेस द्वारा अपने हक के लिए आवाज न उठाने का मामला नहीं है। यह निर्देशक द्वारा सीमा को नजरअंदाज करने का मामला है, क्योंकि उसने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए उनकी सहमति को कम महत्वपूर्ण समझा।

कुछ प्रशंसकों ने देखा कि जाह्नवी ने पोस्ट को ‘लाइक’ किया था। एक व्यक्ति ने तो यह कमेंट किया कि “जाह्नवी कपूर द्वारा लाइक किया गया। हालांकि, इस आर्टिकल को शेयर करते समय यह दिखाई नहीं दे रहा था और ऐसा लगता है कि इसे हटा दिया गया है। कमेंट में कुछ लोगों ने पेड्डी निर्माताओं द्वारा जाह्नवी के साथ किए गए व्यवहार की आलोचना की। वहीं कुछ ने सवाल उठाया कि उनकी जैसी अभिनेत्री ने आखिर इस तरह की भूमिका क्यों स्वीकार की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।