Get App

Jaswinder Bhalla Death: मशहूर पंजाबी अभिनेता जसविंदर सिंह भल्ला का निधन, 65 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Jaswinder Bhalla passes away: लोकप्रिय पंजाबी हास्य कलाकार और अभिनेता जसविंदर भल्ला का शुक्रवार (22 अगस्त) तड़के मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वरिष्ठ अभिनेता और हास्य कलाकार केवल 65 वर्ष के थे। उनके निधन से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 22, 2025 पर 10:11 AM
Jaswinder Bhalla Death: मशहूर पंजाबी अभिनेता जसविंदर सिंह भल्ला का निधन, 65 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Jaswinder Bhalla Death: कुछ दिन पहले बीमार होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था

Jaswinder Bhalla Death: मशहूर पंजाबी अभिनेता और कॉमेडियन जसविंदर सिंह भल्ला का शुक्रवार (22 अगस्त) सुबह मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके एक पारिवारिक मित्र ने यह जानकारी दी। भल्ला 65 वर्ष के थे। कुछ दिन पहले बीमार होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भल्ला को 'कैरी ऑन जट्टा', 'माहौल ठीक है', 'जट्ट एयरवेज' और 'जट्ट एंड जूलियट 2' जैसी पंजाबी फिल्मों में उनके किरदारों के लिए जाना जाता है।

उनके अचानक निधन से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री समेत पूरे देश में शोक की लहर है। खबरों के मुताबिक, भल्ला को ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज सुबह 4 बजे उनका निधन हो गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, भल्ला का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलौंगी श्मशान घाट पर होगा। फिल्मों में काफी सक्रिय रहे इस वरिष्ठ अभिनेता के आकस्मिक निधन से पंजाबी मनोरंजन जगत सदमे में है।

परिवार, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के सहकर्मी दिन में अभिनेता के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचेंगे। भल्ला अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे। वे 'एडवोकेट ढिल्लों' के नाम से मशहूर हुए। उनके हास्य संवाद बहुत प्रसिद्ध थे। उन्हें कैरी ऑन जट्ट जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में देखा गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें