Get App

Bhojpuri Bawaal: जियोहॉटस्टार और कलर्स लेकर आए हैं ‘भोजपुरी बवाल’, देश की मिट्टी और दिल की धड़कन को देगा नया मंच

Bhojpuri Bawaal: पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे भोजपुरी मनोरंजन जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स से सजा ‘भोजपुरी बवाल’ दर्शकों को उनकी रियल लाइफ की करीब से झलक दिखाएगा।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 21, 2026 पर 6:00 PM
Bhojpuri Bawaal: जियोहॉटस्टार और कलर्स लेकर आए हैं ‘भोजपुरी बवाल’, देश की मिट्टी और दिल की धड़कन को देगा नया मंच
जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने और कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाली यह सीरीज़ दर्शकों को मंच, पर्दे और शोहरत की दुनिया से आगे ले जाकर भोजपुरी मनोरंजन जगत के सबसे बड़े सितारों पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव के निजी और पेशेवर जीवन की अनदेखी झलक दिखाएगी।

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी मनोरंजन आज भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते और बेहद लोकप्रिय रीजनल इंडस्ट्री में से एक बन चुका है। अपने संगीत, सिनेमा और बड़े सितारों के दम पर इस इंडस्ट्री ने न केवल देश के दिल बल्कि उससे बाहर भी करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इसी को नए आयाम देते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारे अब कैमरों की चमक-दमक से बाहर निकलकर दर्शकों के सामने अपनी ज़िंदगी की अब तक की सबसे बेबाक और अनफ़िल्टर्ड झलक पेश करने के लिए तैयार हैं।

जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने और कलर्स टीवी पर प्रसारित होनेवाली यह सीरीज़ दर्शकों को मंच, पर्दे और शोहरत की दुनिया से आगे ले जाकर भोजपुरी मनोरंजन जगत के सबसे बड़े सितारों पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव के निजी और पेशेवर जीवन की अनदेखी झलक दिखाएगी।

पारंपरिक रियलिटी शोज़ से अलग, यह सीरीज़ पहली बार एक अनोखे ‘फॉलो रियलिटी’ फॉर्मेट को पेश कर रही है, जिसमें न कोई टास्क होगा, न एलिमिनेशन और न ही किसी तरह का बनावटी ड्रामा। इसके बजाय, कैमरे इन सितारों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी के खामोश गवाह बनेंगे और दर्शकों को उन चेहरों के पीछे छिपे असली इंसान से रूबरू कराएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें