Jubin Nautiyal Affairs: कभी इस बॉलीवुड हसीना संग जुड़ा था जुबिन नौटियाल का नाम, सगाई तक पहुंच गई थी बात

Jubin Nautiyal Affairs: ये पहली बार नहीं है जब जुबिन नौटियाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइम लाइट में हो। इससे पहले भी वह 'कबीर सिंह' एक्ट्रेस के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बन चुके हैं।

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 13:09
Story continues below Advertisement
Jubin Nautiyal Affairs: साल 2022 में सिंगर जुबिन नौटियाल अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। उनका नाम टीवी से बॉलीवुड में छाई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया था। हालांकि अफेयर की खबरों पर उस वक्त सिंगर और एक्ट्रेस दोनों की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया था। कौन थी वो हसीना चलिए आपको बताते हैं।

'कबीर सिंह' एक्ट्रेस निकिता दत्ता को तो सब जानते हैं। एक्ट्रेस फिल्म से छा गई थीं। इसके बाद निकिता कई वीडियो सॉन्ग में नजर आईं, जिसमें से एक गाना जुबिन का था। जुबिन और निकिता की जोड़ी पर्दे पर लोगों ने पसंद की। हालांकि उसी दौरान दोनों साथ में स्पॉट किए जाने लगे थे।

अक्सर दोनों को कॉफी शॉप या शॉपिंग करते हुए स्पॉट किया गया। दोनों का आए दिन साथ दिखना लोगों को खटका और अफेयर के किस्से शुरू हो गए।

इतना ही नहीं खबरें तो यहां तक आईं कि दोनों शादी करने वाले हैं। उसी वक्त जुबिन और निकिता कई बार शॉपिंग करते हुए स्पॉट किए गए थे। वहीं दोनों में से किसी ने भी इन खबरों को गलत करार नहीं दिया था और नहीं सही कहा था। हालांकि कि ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों के अलग होने की खबरें सामने आने लगी। वहीं कई लोगों ने इसे वीडियो सॉन्ग की रिलीज के वक्त किया गया एक पीआऱ स्टंट भी कहा था।

बता दें कि निकिता दत्ता ने 'हम दीवाना दिल' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म को प्रोड्यूस सैफ अली खान ने किया था। फिल्म फ्लॉप रही थी। इसी वजह से एक्ट्रेस को भी पॉपुलैरिटी हासिल नहीं हो पाई थी।

निकिता दत्ता ने फिर टीवी इंडस्ट्री में काम किया। एक्ट्रेस ने सीरियल ड्रीम गर्ल से छोटे पर्दे पर कदम रखा था। इस शो के हिट होने पर एक्ट्रेस ने कई शोज किए और दर्शकों का दिल जीता था।

टीवी इंडस्ट्री में फेम कमाने के बाद फिर साल 2018 में निकिता ने ब़ॉलीवुड में कमबैक किया। फिल्म गोल्ड में निकिता ने अपना दम दिखाया और लोगों का दिल जीत लिया।

निकिता दत्ता फिल्म कबीर सिंह और द बिग बुल में नजर आईं। एक्ट्रेस फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर भी लाइमलाइट में छाई रहती हैं।

बीते कुछ दिन पहले उन्होंने इशारे-इशारे में अपने और जुबिन के रिश्ते को लेकर फैली अफवाहों को फर्जी बताया था।