Jubin Nautiyal Wedding Photos: सालभर पहले ही सात फेरे ले चुके हैं जुबिन नौटियाल, पिता ने सिंगर का खोला बड़ा राज

Jubin Nautiyal Wedding Photo: 16 अप्रैल को जुबिन नौटियाल की सीक्रेट वेडिंग का खुलासा हुआ था। इसके बाद से हर कोई उनकी लव लेडी के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड है। वहीं अब सिंगर के पिता ने इस शादी से जुड़ा एक ऐसा राज खोला है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 12:13
Story continues below Advertisement
Jubin Nautiyal Wedding Photo: फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल के घर शादी की शहनाई बज चुकी है। 36 वर्षीय जुबिन नौटियाल ने चोरी छुपे शादी कर ली है। लेकिन उनके पिता ने उनकी शादी से जुड़ा एक बड़ा राज खोल दिया है। सिंगर के पिता का कहना है कि जुबिन की शादी को 1 साल से ज्यादा का वक्त बीत गया है।

जुबिन नौटियाल म्यूजिक इंडस्ट्री का पॉपुलर नाम हैं। उन्होंने कई हिट गानों में अपनी आवाज देकर लोगों का दिल जीता है। हालांकि, इन दिनों जुबिन अपने गानों की वजह से नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर लाइम लाइट में छाए हुए हैं। हाल ही में सिंगर की शादी की खबरें सामने आईं तो उनके फैंस खुश और निराश दोनों हुए। लेकिन अब उनके पिता रामशरण नौटियाल ने इंटरव्यू में खुलासा किया किया है कि बेटा लगभग सालभर पहले ही शादी कर चुका है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर के पिता ने कहा कि जुबिन ने अब पारंपरिक तरीके से शादी जरूर की है। लेकिन वो कोर्ट मैरिज पहले ही चुके थे। हालांकि, इस बारे में उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

सिंगर के पिता रामशरण ने कहा कि जुबिन ने शादी बिना किसी तामझाम के की है। पारंपरिक रीति-रिवाजों के इसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। जुबिन ने अपने होमटाउन में बेहद सादगी से सात फेरे लिए।

रिपोर्ट के मुताबिक जुबिन ने अपनी बचपन की दोस्त को हमसफर बनाया है। हालांकि उनकी वाइफ को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि सिंगर ने हाल में ही धुरंधर 2 के गाने को अपनी आवाज दी है।

जुबिन नौटियाल एक फेमस सिंगर हैं, जिनके नाम 200 से अधिक गाने हैं। उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले जुबिन ने 2011 में रियलिटी शो एक्स फैक्टर इंडिया में भाग लेने के बाद पहली बार सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सोनाली केबल (2014) के गाने 'एक मुलाकात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, इसके बाद द शौकीन्स के 'मेहरबानी' से डेब्यू किया।

हालांकि, उन्हें सफलता सलमान खान की हिट फिल्म बजरंगी भाईजान के 'जिंदगी कुछ तो बता' और ऋतिक रोशन की काबिल के काबिल हूं जैसे गानों से मिली। उनके कुछ अन्य लोकप्रिय ट्रैक में 'तुम ही आना', 'लुट गए', 'हमनवा मेरे', 'तारों के शहर' और 'मेरी जिंदगी है तू' शामिल हैं। जुबिन ने शेरशाह का पॉपुलर ट्रैक 'रतन लाम्बियां' भी गाया।