Get App

कियारा आडवाणी बनेंगी मीना कुमारी, बॉलीवुड की Tragedy Queen पर बन रही है फिल्म

मीना कुमारी के पूर्व पति कमाल अमरोही का किरदार निभाने वाले अभिनेता की कास्टिंग को लेकर काफी गहमागहमी है। फिल्म में लीड एक्टर्स की केमिस्ट्री बहुत खास होगी क्योंकि इन्हीं के जरिए उनके रिश्ते की गहराई दर्शकों के दिल-दिमाग तक पहुंच पाएगी

Anchal Jhaअपडेटेड Jun 24, 2025 पर 6:25 PM
कियारा आडवाणी बनेंगी मीना कुमारी, बॉलीवुड की Tragedy Queen पर बन रही है फिल्म
कियारा आडवाणी ने अभी इस रोल के लिए OK नहीं किया गया है।

मशहूर अदाकार मीना कुमारी पर अगर कोई फिल्म बनी तो यह किरदार कौन निभाएगा!आजकल यही सवाल सबके मन में है। खबर है कि मीना कुमारी के जीवन पर बायोपिक बन रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा होंगे। वह म्यूजिक कंपनी सारेगामा और अमरोही परिवार के साथ मिलकर 'कमल और मीना' नाम की फिल्म बनाने का राइट्स हासिल कर चुके हैं। इस फिल्म की कहानी में महान डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर कमाल अमरोही और मीना कुमारी की असल जिंदगी के प्रेम कहानी को बड़े परदे पर दिखाया जाएगा।

इस फिल्म के बारे में अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, माना जा रहा है कि मीना कुमारी के बायोपिक के लिए कियारा आडवाणी को चुना जा सकता है। खबर है कि मीना कुमारी के रोल के लिए कियारा आडवाणी को अप्रोच किया गया है। इतना ही नहीं, कियारा आडवाणी को इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुनाया जा चुका है। और कियारा को ये रोल काफी पसंद भी आया है। लेकिन अभी इस रोल के लिए कियारा की तरफ से अभी OK नहीं किया गया है।

निर्देशक और उनकी क्रिएटिव टीम का मानना है कि कियारा आडवाणी इस आइकॉनिक रोल के लिए पूरी तरह फिट हैं। इस रोल के लिए जिस भावनात्मक गहराई और शालीनता की जरूरत है वह कियारा में मौजूद है।

अगर कियारा इस फिल्म के लिए हामी भरती हैं तो मैटरनिटी लीव के बाद यह पहली फिल्म हो सकती है। ‘कमल और मीना’ में न सिर्फ मीना कुमारी के जीवन को दिखाया जाएगा, बल्कि कमाल अमरोही के साथ उनके रिश्ते की गहराई और जटिलता भी सामने आएगी। फिलहाल, कास्टिंग को लेकर अंतिम फैसला आना बाकी है, लेकिन कियारा आडवाणी का नाम सामने आने से फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें