Kangana Ranaut: गुरुवार शाम को कंगना रनौत के प्रशंसक उस समय हैरान रह गए जब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह मंगलसूत्र पहने नजर आ रही थीं। वायरल क्लिप में, रनौत अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ चलती हुई दिखाई दे रही थीं, तभी उनके मंगलसूत्र ने सबका ध्यान खींचा। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और नेटिज़न्स सोचने लगे कि क्या अभिनेत्री ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।
