Kapil Sharma: कपिल शर्मा के कैफे केस में नया ट्विस्ट, राखी सावंत के बयान से गरमाया मामला

Kapil Sharma: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग मामले ने नया मोड़ ले लिया है। ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि यह कोई हमला नहीं, बल्कि कपिल द्वारा रचा गया पब्लिसिटी स्टंट है। उनके अनुसार, रेस्टोरेंट को चर्चा में लाने के लिए फायरिंग करवाई गई और बिश्नोई गैंग का नाम घसीटा गया

अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 10:16 AM
Kapil Sharma: राखी सावंत के इस बयान ने पूरे केस को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर हुई फायरिंग की घटना एक बार फिर सुर्खियों में है। इस मामले में अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत का बयान सामने आया है, जिसने पूरे विवाद को नया मोड़ दे दिया है। राखी के दावे के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने इस फायरिंग को किसी आपराधिक हमले की बजाय एक सोची-समझी पब्लिसिटी स्ट्रैटेजी बताया है, जिससे मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया है।

राखी सावंत अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं, ऐसे में उनके इस बयान ने लोगों का ध्यान खींचा है। फिलहाल इस दावे की सच्चाई क्या है, इस पर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं और पूरा मामला एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है।

राखी सावंत का आरोप


राखी सावंत ने सीधे तौर पर कपिल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि कैफे को मशहूर करने के लिए खुद ही फायरिंग करवाई गई। उनके मुताबिक, इस पूरे मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम बेवजह घसीटा गया है ताकि सुर्खियां बटोरी जा सकें।

घटिया पब्लिसिटी स्टंट है ये” – राखी

राखी सावंत फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘कपिल शर्मा अपना रेस्टोरेंट हिट कराने के लिए खुद ही गोलियां चलवा रहे हैं. क्या हमारे बिश्नोई भाई के बंदे इतने फ्री बैठे हैं कि इन लोगों पर गोलियां चलाएंगे? अरे भाई, तुम्हें अपने रेस्टोरेंट को कनाडा में हिट कराना है तो पब्लिसिटी के और तरीके ढूंढो. तुम हमारे भाई (लॉरेंस बिश्नोई) को क्यों बदनाम कर रहे हो? बिश्नोई गैंग का नाम बीच में क्यों घसीट रहे हो? क्या आप लोगों को नहीं लगता कि यह बहुत ही घटिया पब्लिसिटी स्टंट है?.’

क्या था कैप्स कैफेफायरिंग मामला?

यह घटना जुलाई 2025 की है, जब कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने कनाडा के सरे शहर में ‘कैप्स कैफे’ की शुरुआत की थी। पिंक और व्हाइट थीम वाले इस कैफे की ओपनिंग के दौरान अचानक फायरिंग हो गई। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं थी, लेकिन कैफे को नुकसान पहुंचा था।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी जिम्मेदारी

फायरिंग के बाद गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में न सिर्फ फायरिंग की बात कबूली गई, बल्कि कपिल शर्मा को खुली धमकी भी दी गई थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

बयान के बाद फिर गरमाया विवाद

राखी सावंत के इस बयान ने पूरे केस को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। जहां एक तरफ लोग इस दावे पर हैरान हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है कि आखिर सच्चाई क्या है।

Rajpal Yadav Wife: राजपाल यादव के मुश्किल वक्त में बॉलीवुड बना सहारा, एक्टर की पत्नी राधा ने जताया आभार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।