Get App

KKPK 2 box office collection day 2: कपिल शर्मा की फिल्म का नहीं चल रहा जादू, सिर्फ 4 करोड़ की कर पाई कमाई

KKPK 2 box office collection day 2: किस किसको प्यार करूं 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मेकर्स को काफी निराश कर रहा है। फिल्म ने शनिवार को 2.14 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Dec 14, 2025 पर 9:31 AM
KKPK 2 box office collection day 2: कपिल शर्मा की फिल्म का नहीं चल रहा जादू, सिर्फ 4 करोड़ की कर पाई कमाई
कपिल शर्मा की फिल्म का नहीं चल रहा जादू

KKPK 2 box office collection day 2: कपिल शर्मा अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अब तक सिर्फ 3.99 करोड़ से थोड़ा अधिक ही कमाया है। फिल्म के लेखक और निर्देशक अनुकल्प गोस्वामी हैं।

Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1.85 करोड़ रुपये कमाए थे। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, दूसरे दिन इसने 2.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब तक फिल्म की कुल कमाई 3.99 करोड़ रुपये हो चुकी है। शनिवार को 'किस किसको प्यार करूं 2' की हिंदी ऑक्यूपेंसी 21.57 फीसद रही।

Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म के पहले भाग, जो 2015 में रिलीज हुआ था, ने दो दिनों में 18.8 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन इसने 10.20 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 8.60 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है।

‘किस किसको प्यार करूं 2' का बजट लगभग 35 करोड़ आंका गया है। बॉक्स ऑफिस के हिसाब से अगर कोई फिल्म पहले दिन बजट का 10 फीसद अर्न करती है, तो फिल्म सही मानी जाती है। 20 फीसद से ज्यादा तो बहुत अच्छा। ‘किस किसको प्यार करूं 2' ने बजट का सिर्फ 3.5 फीसद ही कमाया है, जो फिल्म के लिए नुकसान भरा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें