Monster Thriller Kaaliya: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन आज अपने 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी नई फिल्म का ऐलान हो गया है। इस बार वे मॉन्स्टर्स (राक्षसों) की दुनिया में कदम रख रहे हैं। 'कालिया' नाम की इस थ्रिलर फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और डोपामाइन स्टूडियोज ने पेश किया है। यह 5 मई 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की घोषणा 22 नवंबर को कार्तिक के जन्मदिन पर की गई। इसका निर्देशन संदीप मोदी करेंगे।
करण जौहर ने की आधिकारिक घोषणा
फिल्म का वीडियो शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा- "श्री कृष्ण ने इसे दूर भेज दिया था। हम इंसानों ने इसे वापस बुला लिया।" 'कालिया' भारतीय लोककथाओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित होगी। फिल्म की दुनिया को रचने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों की कहानियों और मान्यताओं का इस्तेमाल किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट धर्मा प्रोडक्शंस के लिए भी एक नई शैली (genre) है, जो इस फिल्म के जरिए 'मॉन्स्टर थ्रिलर' की दुनिया में कदम रख रहा है।
'कालिया' संदीप मोदी के लिए भी एक बहुत अहम प्रोजेक्ट है, क्योंकि यह उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले वे 'द नाइट मैनेजर' और 'आर्या' जैसी सीरीज का निर्देशन कर चुके हैं। अब वे एक ऐसी फीचर फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन एक बिल्कुल नए जॉनर में नजर आएंगे।
इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और डोपामाइन स्टूडियोज ने पेश किया है। इसके निर्माता करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा, मारिजके डीसूजा और कार्तिक आर्यन हैं। 'कालिया' 5 मई 2028 को धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
कार्तिक आर्यन का अगला प्रोजेक्ट क्या है?
कार्तिक आर्यन के पास अगले दो सालों के लिए कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें वे पर्दे पर अलग-अलग तरह की शैलियों (genres) में काम करते नजर आएंगे। उनकी आने वाली फिल्मों में फैंटेसी कॉमेडी 'नागजिला: नाग लोक का पहला कांड' शामिल है, जो 12 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा हाल ही में घोषित मॉन्स्टर थ्रिलर 'कालिया' भी है, जो 5 मई 2028 को रिलीज होने वाली है।
इनके अलावा कार्तिक श्रीलीला के साथ एक बिना नाम वाली फिल्म में भी नजर आएंगे, जो फिलहाल 30 अप्रैल 2027 को रिलीज होने के लिए तय है। वह कबीर खान द्वारा निर्देशित 'लड़ाकू' का भी हिस्सा हैं, जो असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित एक ड्रामा है और 18 जून 2027 को रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए कार्तिक एक प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी शुरुआत करेंगे। इसे बिड़ला स्टूडियोज, कबीर खान एंटरटेनमेंट और डोपामाइन स्टूडियोज का सपोर्ट हासिल है।
उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में 'कैप्टन इंडिया' भी शामिल है, जो शिमित अमीन द्वारा निर्देशित एक एविएशन ड्रामा है। असल जिंदगी के एक रेस्क्यू मिशन से प्रेरित इस फिल्म में कार्तिक एक पायलट की भूमिका में नजर आएंगे, जो लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के एक ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं। फिलहाल यह फिल्म 13 अगस्त 2027 को रिलीज होने वाली है।