Get App

Karan Johar-Yash Funny Video: करण जौहर की बेड सिंगिंग का बेटे ने उड़ाया मजाक, फिल्ममेकर का गाना सुन कह दी ये बात

Karan Johar-Yash Funny Video: सोशल मीडिया पर करण जौहर ने अपने बेटे यश का एक फनी वीडियो शेयर किया है। वीडियो में यश करण जौहर की सिंगिंग का मजाक उड़ाता नजर आ रहा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 21, 2026 पर 12:41 PM
Karan Johar-Yash Funny Video: करण जौहर की बेड सिंगिंग का बेटे ने उड़ाया मजाक, फिल्ममेकर का गाना सुन कह दी ये बात
केजेओ ने अपने बेटे यश का एक वीडियो साझा किया, जिसमें यश उन्हें समझा रहा है कि कैसे उसके पिता के बुरी सिंगिंग का असर उसकी एजुकेशन पर पड़ रहा है।

Karan Johar-Yash Funny Video: फिल्म निर्माता करण जौहर अक्सर अपने बच्चों यश और रूही के साथ चिट-चैट के वीडियो शेयर करते हैं। इन वीडियो में अक्सर उनके बच्चे शरारतें करते हुए और उन्हें हंसाते हुए नजर आते हैं। उनकी मासूमियत हमेशा नेटिज़न्स का दिल जीत लेती है। इस बार, करण ने यश का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह अपने डैड की बुरी सिंगिंग का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं।

बुधवार को, केजेओ ने अपने बेटे यश का एक वीडियो साझा किया, जिसमें यश उन्हें समझा रहा है कि कैसे उसके पिता के बुरी सिंगिंग का असर उसकी एजुकेशन पर पड़ रहा है। हाल में ही करण जौहर बेटे के सामने अपनी फिल्म चांद मेरा दिल का टाइटल सॉन्ग गाया।

जब करण ने यश से इस रिएक्शन का कारण पूछा, तो यश ने कहा, "आप बहुत बुरा गा रहे हैं। इससे मेरी पढ़ाई खराब हो रही है। क्या आप मेरी पढ़ाई खराब करना चाहते हो? इस पर करण ने कहा कि मेरे खराब गाने से तुम्हारी पढ़ाई पर क्या असर पड़ता है? तुम्हारा मतलब क्या है? यह अपमानजनक है।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें