Anusha Dandekar: कृतिका कमरा के बाद करण कुंद्रा का नाम वीजे अनुषा दांडेकर संग जुड़ा था। दोनों लगभग तीन साल तक सीरियस रिश्ते में रहे। हालांकि अनुषा ने करण पर धोखे देने का गंभीर आरोप लगाया था, जिसके बाद दोनों का रिश्ता काफी कॉन्ट्रोवर्सियल तरीके से खत्म हुआ था। इसके बाद एक्टर बिग बॉस के घर से तेजस्वी प्रकाश के करीब आए और दोनों शो से बाहर आने के बाद भी साथ में हैं। दोनों को साथ फैंस को भी काफी पसंद आता है। अब एक बार से करण के पुराने रिश्ते ने लोगों का ध्यान खींचा है।
दसअसल बीते दिन एक वीडियो वायरल हुया था, जिसमें 'देसी ब्लिंग' के मंच पर करण कुंद्रा हीरे की अंगूठी पहनाते हुए तेजू को प्रपोज करते हैं। इस वीडियो ने फैंस का दिन बना दिया। हर कोई दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद, करण की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसने तुरंत सबका ध्यान खींचा। उनकी पोस्ट में लिखा था, “मैं भगवान का शुक्रिया अदा कर रही हूं!!!iykyk।”
हालांकि अनुषा ने न तो किसी का नाम लिया और न ही सीधे तौर पर शादी के प्रपोजल का जिक्र किया, लेकिन पोस्ट के समय ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू कर दी है। कई यूजर्स सोचने लगे कि क्या यह तंज उन्होंने इनडायरेक्टली तेजस्वी और करण के लिए शेयर किया है।
वहीं सोशल मीडिया पर बढ़ते विवाद को देख अब अनुषा दांडेकर ने सफाई दी है। उन्होंने एक बार फिर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर स्पष्ट किया कि इस पोस्ट का किसी और से कोई संबंध नहीं था और वह केवल अपने “निजी कारणों” से भगवान का शुक्रिया अदा कर रही थीं।
अपने जवाब में उन्होंने लिखा, “हे भगवान! साफ़ है कि आपको कुछ पता नहीं है, खासकर लेखों के बारे में! जब मैं किसी खास बात पर चर्चा करती हूं, तो मैं साफ़-साफ़ कह देती हूं। अगर मैं अपने निजी कारणों से भगवान का शुक्रिया अदा कर रही हूं, तब भी आप उसे उसी से जोड़ देते हैं और फिर अपनी ही धारणा के आधार पर मुझ पर आरोप लगाते हैं! अविश्वसनीय!”
स्पष्टीकरण को मज़ाकिया अंदाज़ में खत्म करते हुए उन्होंने आगे कहा, “और आप सभी के प्यारे-प्यारे DM के लिए, मैंने सब पढ़ लिए और मैं आपसे सहमत हूं। अब हर कोई अंदाज़ा लगा सकता है कि आपने मुझे क्या लिखा था। लव यू।”
जिन लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर ने 2015 में डेटिंग शुरू की थी। इस एक्स कपल ने 2016 से 2019 के बीच एमटीवी के 'लव स्कूल' शो को साथ में होस्ट भी किया था। हालांकि, 2020 में लॉकडाउन के दौरान उनका रिश्ता टूट गया। अनुषा ने एक्टर पर रिश्ते में धोखे और बेईमानी करने की बात कही थी।
वहीं दूसरी ओर, करण और तेजस्वी की प्रेम कहानी 2021 में 'बिग बॉस 15' के घर में शुरू हुई, जहां दोनों पहली बार मिले और प्यार में पड़ गए। तब से, यह जोड़ा अपने रिश्ते को लेकर हमेशा खुलकर सामने आया है। दिलचस्प बात यह है कि 'देसी ब्लिंग' शो में तेजस्वी से करण और अनुषा के ब्रेकअप के बाद ऑनलाइन सामने आए धोखे के आरोपों के बारे में भी पूछा गया। अपने साथी का बचाव करते हुए उन्होंने कहा, “हम सभी का अपना अतीत होता है। किसी का अतीत सबके सामने होता है। उसने धोखा दिया या नहीं, यह हम नहीं जानते, क्योंकि उसने मुझे बताया है। उसने सोचा, ‘मुझे परवाह नहीं कि दुनिया को पता चले, तुम्हें सच्चाई जानने की जरूरत है।’