Karishma Tanna baby shower: पूजा-पाठ के साथ करिश्मा तन्ना की हुई गोदभराई, भक्ति में लीन दिखीं एक्ट्रेस

Karishma Tanna baby shower: करिश्मा तन्ना अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हास में ही एक्ट्रेस का बेबी शॉवर हुआ, जहां जमकर भजन-कीर्तन गूंजे। आप भी देखिए ये खास वीडियो और फोटोज...

अपडेटेड May 22, 2026 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
इस खास दिन पर वरुण जहां व्हाइट कॉटन कुर्ता पजामा कैरी किया था, तो वहीं करिश्मा दुल्हन की तरह सजी थीं।

Karishma Tanna baby shower: अभिनेत्री करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा माता-पिता बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में इस कपल ने अपनी गोद भराई की निजी रस्म की कुछ खूबसूरत झलक साझा की। करीबी परिवार के सदस्यों, पारंपरिक रीति-रिवाजों और आशीर्वादों से घिरे होने वाले माता-पिता इस खास दिन को मनाते हुए बेहद खुश नज़र आ रहे हैं।

इस खास दिन पर वरुण जहां व्हाइट कॉटन कुर्ता पजामा कैरी किया था, तो वहीं करिश्मा दुल्हन की तरह सजी थीं। एक्ट्रेस ने पीच कलर की साड़ी पहनी थी। सेटल मेकअप के साथ उन्होंने गोल्ड जूलरी कैरी की थी। बालों को खुला रखा था। बात उनकी मेहंदी की करें तो एक्ट्रेस ने राधा-कृष्ण की मूर्ती वाली मेहंदी लगवाई थी, जिसका काफी डार्क कलर आया था। करिश्मा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

करिश्मा और वरुण की शादी फरवरी 2022 में हुई थी। हाल ही में, इस कपल ने अपने बच्चे के आगमन की खबर से प्रशंसकों को चौंका दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर 'मॉम' और 'डैड' लिखी कैप पहने हुए प्यारी तस्वीरें साझा कीं। यह भी कहा जा रहा है कि उनका बच्चा अगस्त 2026 में आने वाला है।


अब जब इस जोड़े ने अपने बेबी शॉवर समारोह की झलकियां साझा की हैं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। करिश्मा अपने पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। समारोह स्नेह, मस्ती और भावनाओं से भरपूर था, क्योंकि परिवार ने उन्हें इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।