Karishma Tanna baby shower: अभिनेत्री करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा माता-पिता बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में इस कपल ने अपनी गोद भराई की निजी रस्म की कुछ खूबसूरत झलक साझा की। करीबी परिवार के सदस्यों, पारंपरिक रीति-रिवाजों और आशीर्वादों से घिरे होने वाले माता-पिता इस खास दिन को मनाते हुए बेहद खुश नज़र आ रहे हैं।
