Get App

Tu Meri Zindagi Release Date: बॉक्स ऑफिस क्लैश टालने के लिए कार्तिक आर्यन का मास्टरस्ट्रोक, रणबीर कपूर की 'रामायण' से पहले रिलीज होगी अनुराग बसु की फिल्म

Tu Meri Zindagi Release Date: रणबीर कपूर और नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के साथ बॉक्स ऑफिस टकराव से बचने के लिए कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी जिंदगी है' अब अक्टूबर 2025 में रिलीज हो सकती है। निर्देशक अनुराग बसु फिल्म की शूटिंग तेज कर रहे हैं ताकि इसे दिवाली के बड़े धमाके से पहले एक क्लीन थियेट्रिकल रन मिल सके।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 5:11 PM
Tu Meri Zindagi Release Date: बॉक्स ऑफिस क्लैश टालने के लिए कार्तिक आर्यन का मास्टरस्ट्रोक, रणबीर कपूर की 'रामायण' से पहले रिलीज होगी अनुराग बसु की फिल्म

बॉलीवुड के 'चॉकलेट बॉय' कार्तिक आर्यन और साउथ सेंसेशन श्रीलीला की आगामी म्यूजिकल ड्रामा फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों की मानें तो निर्देशक अनुराग बसु और निर्माता भूषण कुमार अपनी इस फिल्म को रणबीर कपूर की मेगा-बजट फिल्म 'रामायण' के साथ क्लैश होने से बचाने के लिए इसकी रिलीज डेट में बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं।

'रामायण' के डर से बदला इरादा?

पहले चर्चा थी कि कार्तिक और श्रीलीला की यह फिल्म (जिसका टेंटेटिव टाइटल 'तू मेरी जिंदगी है' बताया जा रहा है) साल 2026 की शुरुआत में आएगी। लेकिन अब नई रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स इसे अक्टूबर 2025 में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि दिवाली के आसपास रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण' सिनेमाघरों पर राज करने वाली है। अनुराग बसु चाहते हैं कि उनकी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खुलकर सांस लेने की जगह मिले और वह किसी बड़ी फिल्म की लहर में दब न जाए।

शूटिंग में लाई गई तेजी

रिलीज डेट को पहले खिसकाने के लिए अनुराग बसु और कार्तिक आर्यन शूटिंग की रफ्तार बढ़ा रहे हैं। हाल ही में कार्तिक और श्रीलीला को श्रीनगर की हसीन वादियों में शूटिंग करते देखा गया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। फिल्म में कार्तिक एक रफ-एंड-टफ लुक में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके लंबे बाल और दाढ़ी दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर रही है। फिल्म का एक फर्स्ट लुक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कार्तिक स्टेज पर गिटार बजाते दिख रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें