Katrina Kaif Looks: 'तेनु काला चश्मा जचदा ऐ जचदा ऐ गोरे मुखड़े ते...', अपने नए ग्लैमरस लुक से कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स के मुंह पर मारा तमाचा

Katrina Kaif Looks: कैटरीना कैफ 'के ब्यूटी' (Kay Beauty) के लंदन लॉन्च पर ओवरसाइज्ड ब्राउन आउटफिट में दिखीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हुईं उनकी फोटोज पर आलिया भट्ट से लेकर कई बड़े सितारों ने रिएक्ट किया है।

अपडेटेड Oct 09, 2026 पर 5:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कैटरीना कैफ ने लंदन में अपने ब्यूटी ब्रांड 'के ब्यूटी' (Kay Beauty) के इंटरनेशनल लॉन्च के लिए 'स्पेस एनके' (Space NK) में सिर से पैर तक ब्राउन कपड़ों में जबरदस्त स्ट्रीट-स्टाइल लुक दिखाया।

Katrina Kaif Looks: आपने 'मैं हूं ना' फिल्म का वो डायलॉग तो सुना होगा...'मुंह तो बंद करो अंकल'। जी हां, ये डायलॉग बीते दिनों कैटरीना कैफ को बॉडी शेम करने वाले ट्रोलर्स के लिए आज बिल्कुल सटीक बैठता है। हाल में ही लंदन में अपने ब्यूटी ब्रांड के 1 साल होने पर इवेंट में पहुंची कैटरीना कैफ बेहद शानदार लुक में नजर आईं। ओवरसाइज्ड ब्राउन आउटफिट में वह बहुत खूबसूरत लग रहीं थी। आप भी देखिए एक्ट्रेस की तस्वीरें...

कैटरीना कैफ ने लंदन में अपने ब्यूटी ब्रांड 'के ब्यूटी' (Kay Beauty) के इंटरनेशनल लॉन्च के लिए 'स्पेस एनके' (Space NK) में सिर से पैर तक ब्राउन कपड़ों में जबरदस्त स्ट्रीट-स्टाइल लुक कैरी किया। सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने इस इवेंट की कैटरीना की कई तस्वीरें शेयर कीं।

लंदन इवेंट के लिए कैटरीना ने 'टोटेम' (Toteme) का लेयर्ड ब्राउन लुक अपनाया। इस आउटफिट में एक ओवरसाइज़्ड, स्ट्रक्चर्ड ब्लेजर था और इसे एक सिंपल ब्लैक टॉप के ऊपर पहना गया था। उन्होंने इसे चॉकलेट-ब्राउन रंग की ढीली-ढाली ड्रेप्ड ट्राउजर के साथ पहना, जिससे शार्प टेलरिंग वाले आउटफिट को धोती जैसा लुक मिला।


ब्राउन रंग के अलग-अलग शेड्स और टेक्सचर ने मोनोक्रोम स्टाइलिंग को फीका नहीं पड़ने दिया। जहां ब्लेजर ने आउटफिट को एक शेप दिया, वहीं ढीले-ढाले बॉटम्स ने उसमें मूवमेंट जोड़ा और लुक को कम फॉर्मल बनाया। कैटरीना ने अपने लुक को 'पेरिस टेक्सास' के गहरे ब्राउन रंग के बूट्स के साथ पूरा किया। उन्होंने एक स्ट्रक्चर्ड काला 'डीमेलियर लंदन' बैग लिया था, जबकि बड़े आकार के काले 'लिंडा फैरो' सनग्लासेस ने उनके पॉलिश्ड स्ट्रीट-स्टाइल लुक को और निखारा।

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

कैटरीना ने वेवी ओपन हेयर स्टाइल की, जबकि उनका मेकअप सॉफ्ट और नैचुरल लग रहा था - जिसमें डिफाइंड आंखें और हल्के न्यूड रंग का लिपशेड शामिल है। तस्वीरों में कैटरीना को लंदन की सड़कों पर वॉक करती दिखीं। तस्वीरों ने जल्द ही उनके बॉलीवुड साथियों का ध्यान खींचा। आलिया भट्ट ने पोस्ट पर कई फायर इमोजी शेयर किए।

अनिल कपूर को भी यह लुक बहुत पसंद आया और उन्होंने फायर इमोजी के साथ कमेंट किया, "क्लासिक कैटरीना"। रिया ने बताया कि उन्होंने सान्या कपूर के साथ मिलकर कैटरीना को स्टाइल किया था, जबकि तस्वीरें मार्को बहलर ने खींची थीं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।