Katrina Kaif-Vicky Kaushal: एक्टर्स कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने बेटे की प्राइवेसी के मामले में विराट कोहली-अनुष्का शर्मा और कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक आउटिंग के दौरान इस कपल ने अपने बेटे विहान को पैपराज़ी से मिलवाया, साथ ही उसकी तस्वीरें क्लिक न करने की रिक्वेस्ट भी की।
