सैंडलवुड के एक्शन किंग किच्चा सुदीप की लेटेस्ट रिलीज 'मार्क' क्रिसमस के मौके पर थिएटर्स में उतरते ही तहलका मचा दिया। दर्शकों और क्रिटिक्स की जमकर तारीफ बटोर रही यह फिल्म अब सिनेमाघरों के बाद OTT पर धमाल करने को तैयार है। ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मार्क' का डिजिटल राइट्स Jio Hotstar को मिल गया है, और जनवरी 2026 में स्ट्रीमिंग शुरू हो सकती है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई, जो विजय कार्तिकेया के निर्देशन में बनी है। सुदीप एक सस्पेंडेड पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं, जो मिसिंग चिल्ड्रन की जांच करता है। क्राइम, करप्शन और जस्टिस की इस थ्रिलर में हाई ऑक्टेन एक्शन, इमोशनल ड्रामा और सुदीप का दमदार परफॉर्मेंस है। कन्नड़ के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई फिल्म ने U/A सर्टिफिकेट के साथ 2 घंटे 25 मिनट की रनटाइम रखी है। कर्नाटक में 6 AM स्पेशल शोज से शुरुआत हुई, और फैंस थिएटर्स में डांस करते नजर आए। सुदीप के पिछले हिट 'मैक्स' के एक साल बाद यह क्रिसमस गिफ्ट साबित हो रहा है।
OTT डील को लेकर अफवाहें थीं कि ZEE5 या अमेजन प्राइम लेगा, क्योंकि सुदीप की पिछली फिल्में ZEE5 पर गईं और प्रोड्यूसर सत्या ज्योति की फिल्में प्राइम पर रिलीज हुईं। लेकिन Jio Hotstar ने बाजी मार ली, जो कन्नड़ सिनेमा के लिए दूसरी बड़ी डील है ('सु फ्रॉम सो' के बाद)। रिपोर्ट्स कहती हैं कि थिएट्रिकल रन खत्म होते ही जनवरी अंत या रिपब्लिक डे पर स्ट्रीमिंग शुरू हो सकती है। सैटेलाइट राइट्स विजय टीवी को मिले हैं। सुदीप के बिग बॉस कन्नड़ होस्टिंग से Jio Hotstar का कनेक्शन भी मजबूत हुआ।
‘मार्क’ की ओटीटी रिलीज़ इंडस्ट्री के लिए भी अहम है क्योंकि यह दिखाता है कि अब बड़ी फिल्में थिएटर और डिजिटल दोनों माध्यमों पर बराबर ध्यान दे रही हैं। इससे न केवल दर्शकों को विकल्प मिलता है, बल्कि फिल्मों की लाइफ भी लंबी हो जाती है।