Nikhil bhatt: निखिल भट्ट करने जा रहे हैं हॉलीवुड डेब्यू, 'किल' फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर मचा चुके हैं धूम

Nikhil bhatt: बॉलीवुड में 'किल' जैसी शानदार फिल्म देने वाले डायरेक्टर निखिल भट्ट अब जल्द ही हॉलीवुड में नजर आने वाले हैं। वो एक डायरेक्टर के तौर पर बड़ी हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं।

अपडेटेड Aug 29, 2025 पर 2:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
निखिल भट्ट करने जा रहे हैं हॉलीवुड डेब्यू

Nikhil bhatt: निखिल भट्ट ने अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म किल से हर तरफ धमाल मचा दिया है। उनकी यह फिल्म कई फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई जा चुकी है, इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर भी इसका जलवा देखने मिल रहा है। बता दें कि सभी को किल के नए एक्शन के तरीके बेहद पसंद आ रहे हैं और इसी वजह से फिल्म की खूब सराहना भी हो रही है।

ऐसे में अब दर्शक उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिसके बीच अब खबरें आ रही हैं कि उन्होंने किसी बड़े हॉलीवुड स्टूडियो के साथ हाथ मिलाया है। जिससे जुड़ी दिलचस्प अपडेट यह है कि इस फिल्म में वह टॉप हॉलीवुड एक्टर्स को कास्ट करने वाले हैं।

डेवलपमेंट के करीब एक सूत्र के मुताबिक, "निखिल भट्ट काफी समय से यूनिवर्सल स्टूडियोज के हेड्स से मुलाकात कर रहे हैं, और अब आखिरकर बात आगे बढ़ी है। एक ग्लोबल एक्शन फिल्म के साथ डायरेक्टर अपना हॉलीवुड डेब्यू फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं। यह एक ग्लोबल एक्शन फिल्म होने वाली है, जो हाल के समय में अपने स्क्रिप्टिंग स्टेज में है।

यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म होगी, जिसे बड़े लेवल पर हाई बजट के साथ बनाया जाएगा। यह निखिल की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म होने वाली है, जिसके साथ वह ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ने वाले हैं।"

सूत्र ने आगे कहा है, "डायरेक्टर इस फिल्म में हॉलीवुड के बड़े स्टार्स को लीड रोल्स के लिए कास्ट करने की प्लानिंग बना रहे हैं, और उनके नाम को लेकर यूनिवर्सल स्टूडियोज में भी चर्चा जारी है। इस स्क्रिप्ट के मुताबिक इसमें ग्लोबल स्टार्स की मौजूदगी की जरूरत है। इसकी कास्टिंग भारत के दर्शकों को चौंकाने वाली है। हालांकि, सभी चीजें फिलहाल गुप्त रखी गई हैं।"


निखिल भट्ट से उम्मीद है कि वह इस फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू करेंगे, और सही तारीख कास्ट फाइनल हो जाने पर तय कर दो जाएगी। इस बीच, उनकी अगली फिल्म मुराद खेतानी के साथ फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।