Kriti Sanon: कृति सेनन ने नए साल का वेलकम धूमधाम से किया है। वह अभी भी अपनी फिल्म 'तेरे इश्क में' की सफलता का आनंद ले रही हैं। इस फिल्म ने उन्हें न सिर्फ अभिनय के लिए अच्छी समीक्षाएं दिलाईं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की। 2026 में, वह 'हीरोपंती' (2014) से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद अपनी 20वीं हिंदी फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।
