'शरारत' गाने पर ट्रोल हो रही क्रिस्टल डिसूजा ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

Krystle d'souza: 'धुरंधर' का हिट आइटम सॉन्ग 'शरारत' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धमाल मचा रहा है। जस्मीन संडलास और माधुबंती बागची की आवाज, विजय गांगुली के धांसू कोरियोग्राफी ने इसे वायरल बना दिया। लेकिन टीवी स्टार्स क्रिस्टल डिसूजा और आयेशा खान के बीच सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने ऐसी जंग छेड़ दी कि क्रिस्टल को खुलकर जवाब देना पड़ा।

अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 1:24 PM
Story continues below Advertisement

फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना ‘शरारत’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस गाने में अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा और आयेशा खान की परफॉर्मेंस ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। गाने का हुक स्टेप इंस्टाग्राम रील्स पर ट्रेंड कर रहा है और इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। लेकिन इसी बीच कुछ ट्रोल्स ने दोनों अभिनेत्रियों की तुलना शुरू कर दी, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

ट्रोल्स की तुलना और प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि आयेशा खान ने गाने में ज्यादा बेहतर परफॉर्म किया। इस पर क्रिस्टल डिसूजा ने खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी तुलना देखकर दुख होता है क्योंकि यह महिलाओं को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने जैसा है। क्रिस्टल ने ट्रोल्स को “स्टुपिड और इम्मैच्योर” करार दिया और कहा कि महिलाओं को एक-दूसरे को सपोर्ट करना चाहिए, न कि नीचा दिखाना।

आयेशा खान की तारीफ


क्रिस्टल ने इंटरव्यू में साफ कहा कि आयेशा खान बेहद टैलेंटेड हैं और उन्होंने गाने में शानदार काम किया। उन्होंने यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने आयेशा को चमकने का पूरा मौका दिया क्योंकि यही गाने की खूबसूरती थी। क्रिस्टल ने कहा – “आयेशा को शाइन करने देना मेरे लिए खूबसूरत अनुभव था।”

गाने की सफलता और वायरल ट्रेंड

‘शरारत’ गाने को जैस्मिन सैंडलस और मधुबंती बागची ने गाया है। रिलीज के बाद यह गाना तुरंत चार्टबस्टर बन गया। इसके हुक स्टेप पर न सिर्फ आम लोग बल्कि सेलेब्रिटीज भी रील्स बना रहे हैं। यहां तक कि इंटरनेशनल आर्टिस्ट निक जोनस ने भी इसे अपने शो से पहले हाइप सॉन्ग के तौर पर इस्तेमाल किया।

शरारत का सुपरहिट सफर

'धुरंधर' के वेडिंग सेलिब्रेशन सीन में ये सॉन्ग फिट बैठा। आदित्य धर ने तमन्ना भाटिया को ठुकराकर क्रिस्टल-आयेशा को चुना, ताकि स्टोरी पर फोकस रहे। कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने बताया कि दो लड़कियों का आईडिया डायरेक्टर का था। वन गर्ल वाला आइटम फिल्म की कहानी पर बैठ नहीं रहा था।

क्रिस्टल डिसूजा का यह बयान साफ करता है कि वह ट्रोल्स की बातों से प्रभावित नहीं होतीं। उन्होंने महिलाओं को एक-दूसरे का साथ देने की अपील की और आयेशा खान की तारीफ कर यह साबित किया कि असली स्टारडम तुलना से नहीं बल्कि सपोर्ट और टैलेंट से बनता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।