Kusha Kapila: कुशा कपिला का इन्फ्लुएंसर से अभिनय की ओर रुख करना भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में आए एक बड़े बदलाव को दिखाता है, जहां डिजिटल क्रिएटर्स तेजी से मेन स्ट्रीम के सिनेमा और ओटीटी कहानियों की ओर बढ़ रहे हैं। कुछ स्टूडियो इंटरनेट लवर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं, ऐसे में पहले से ही बड़ी फैन फॉलोइंग वाले इन्फ्लुएंसर अटरेक्टिंग कास्टिंग का विकल्प बन गए हैं।
हालांकि, बॉलीवुड स्टार्स ने अक्सर इस चलन की आलोचना करते हुए कहा है कि फॉलोअर्स के आधार पर किसी को रोल देना कला के साथ अन्याय है। कुशा कपिला ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में इस पर बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि स्टार्स का यह सोचना बिल्कुल सही है कि अगर उन्हें सिर्फ फॉलोअर्स के आधार पर ही काम दिया जा रहा है, तो ये गलत हैं। क्योंकि उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत की है। उन्हें ही तो प्रोजेक्ट्स में लीड रोल निभाने चाहिए।
हालांकि, कुशा का कहना है कि लेकिन ये बात उन क्रिएटिव लोगों पर लागू नहीं होती, जो अपनी स्कील को निखारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई क्रिएटर समय निकाल रहा है, मेहनत कर रहा है, दोबारा पढ़ाई कर रहा है, सीख रहा है, वर्कशॉप में जा रहा है, तो चीजें अलग हो जाती हैं… उदाहरण के लिए, भुवन बाम जैसे किसी व्यक्ति को ही देख लीजिए…”
“…वे अपना खुद का कंटेंट बना रहे हैं, और उनके पास कॉन्सेप्ट का रिजल्ट है। अगर आप समय निकाल रहे हैं, और अगर आप सच में मेहनत कर रहे हैं तो बात अलग है… समय निकालिए। ऐसा नहीं है कि आपको सिर्फ पांच में खुद को साबित करना है। एक एक्टर कहीं से भी आ सकता है। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें एक एक्टर के रूप में ज्यादा पहचाना जाता है या एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में, तो कुशा कपिला ने कहा, “हां, बहुत से लोग मुझे मेरे प्रोजेक्ट्स के जरिए पहचानते हैं।
कुशा ने बताया कि मैंने अपने करियर की शुरुआत नेटफ्लिक्स के साथ 'घोस्ट स्टोरीज' से की… मैं एक बहुत ही अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ रही हूं। मुझे लगता है कि जब भी कोई बड़ा अवसर सामने आता है, मैं उसके लिए तैयार रहना चाहती हूं। मैं खुद को कमतर नहीं दिखाना चाहती। मैं चाहती हूं कि ‘मैं तैयार रहूं’। मुझे लगता है कि ‘मामला लीगल है’ सीजन 2 के बाद, मैं तैयार हो जाऊंगी, और कहूंगी ‘आओ, मुकाबला करो’।
उन्होंने आगे कहा कि किसी बड़े अवसर के लिए खुद को धीरे-धीरे तैयार करना जरूरी होता है, बजाय इसके कि वह ऐसे समय में मिले जब आप उसके साथ न्याय न कर सकें। मुझे जिस रफ्तार से काम हो रहा है, वह पसंद आ रहा है। सब कुछ बढ़िया चल रहा है। मुझे बहुत मज़ा आ रहा है।
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि कुशा कपिला ने स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स में छोटी भूमिकाओं से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और फिर धीरे-धीरे मेन रोल की ओर बढ़ीं। कुशा ने 'मसाबा मसाबा' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया और बाद में 'प्लान ए प्लान बी', 'सेल्फी' और 'सुखी' जैसी फिल्मों और ओटीटी प्रोडक्शंस में भी नज़र आईं। हालांकि कई दर्शक शुरुआत में उन्हें सिर्फ इंटरनेट कंटेंट से ही जोड़ते थे, लेकिन इन भूमिकाओं ने दर्शकों को उन्हें अधिक प्रभावशाली भूमिकाओं में देखने का मौका दिया।