Get App

Kusha Kapila: एक्टर्स बोले इन्फ्लुएंसर्स को फॉलोअर्स के बेस पर क्यों दी जा रहीं फिल्में, अब कुशा कपिला ने कॉन्ट्रोवर्सी पर किया रिएक्ट

Kusha Kapila: कुशा कपिला ने हाल में उस कॉन्ट्रोवर्सी पर खुलकर बात की है, जिसमें एक्टर्स ने सवाल उठाए थे कि फॉलोअर्स के बेस पर इन्फ्लुएंसर्स को फिल्में क्यों ऑफर की जा रही हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 21, 2026 पर 12:01 PM
Kusha Kapila: एक्टर्स बोले इन्फ्लुएंसर्स को फॉलोअर्स के बेस पर क्यों दी जा रहीं फिल्में, अब कुशा कपिला ने कॉन्ट्रोवर्सी पर किया रिएक्ट
कुशा का कहना है कि लेकिन ये बात उन क्रिएटिव लोगों पर लागू नहीं होती, जो अपनी स्कील को निखारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Kusha Kapila: कुशा कपिला का इन्फ्लुएंसर से अभिनय की ओर रुख करना भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में आए एक बड़े बदलाव को दिखाता है, जहां डिजिटल क्रिएटर्स तेजी से मेन स्ट्रीम के सिनेमा और ओटीटी कहानियों की ओर बढ़ रहे हैं। कुछ स्टूडियो इंटरनेट लवर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं, ऐसे में पहले से ही बड़ी फैन फॉलोइंग वाले इन्फ्लुएंसर अटरेक्टिंग कास्टिंग का विकल्प बन गए हैं।

हालांकि, बॉलीवुड स्टार्स ने अक्सर इस चलन की आलोचना करते हुए कहा है कि फॉलोअर्स के आधार पर किसी को रोल देना कला के साथ अन्याय है। कुशा कपिला ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में इस पर बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि स्टार्स का यह सोचना बिल्कुल सही है कि अगर उन्हें सिर्फ फॉलोअर्स के आधार पर ही काम दिया जा रहा है, तो ये गलत हैं। क्योंकि उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत की है। उन्हें ही तो प्रोजेक्ट्स में लीड रोल निभाने चाहिए।

हालांकि, कुशा का कहना है कि लेकिन ये बात उन क्रिएटिव लोगों पर लागू नहीं होती, जो अपनी स्कील को निखारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई क्रिएटर समय निकाल रहा है, मेहनत कर रहा है, दोबारा पढ़ाई कर रहा है, सीख रहा है, वर्कशॉप में जा रहा है, तो चीजें अलग हो जाती हैं… उदाहरण के लिए, भुवन बाम जैसे किसी व्यक्ति को ही देख लीजिए…”

“…वे अपना खुद का कंटेंट बना रहे हैं, और उनके पास कॉन्सेप्ट का रिजल्ट है। अगर आप समय निकाल रहे हैं, और अगर आप सच में मेहनत कर रहे हैं तो बात अलग है… समय निकालिए। ऐसा नहीं है कि आपको सिर्फ पांच में खुद को साबित करना है। एक एक्टर कहीं से भी आ सकता है। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें एक एक्टर के रूप में ज्यादा पहचाना जाता है या एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में, तो कुशा कपिला ने कहा, “हां, बहुत से लोग मुझे मेरे प्रोजेक्ट्स के जरिए पहचानते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें