Laughter Chef 3: लाफ्टर शेफ 3 दर्शकों को खूब एंटरटेन करता दिख रहा है। इस शो में हर हफ्ते एक गेस्ट आता है। अब हाल में ही शो का नया प्रोमो सामने आय़ा है। शो के सभी सितारे एक साथ दिख रहे हैं। वहीं कृष्णा अंकिता लोखंडे को रोस्ट करते नजर आते हैं। प्रोमो को देख फैंस का भी हंस-हंसकर बुरा हाल हुआ जा रहा है।
कलर्स ने अपने इंस्टा पेज पर इस प्रोमो को शेयर किया है। वीडियो में सभी एक्टर्स दिख रहे हैं। तभी कृष्णा अभिषेक लेडीज के ड्रेस में आते हैं और स्टेचु ऑफ लिबर्टी को लंदन में बताते हुए जोक मारते हैं। सब हंसते हैं, लेकिन अंकिता कुछ ज्यादा ही मजे लेती नजर आती हैं। ये देख कृष्णा उन्हें अपना शिकार बनाते हैं और मजेदार तरीके से रोस्ट कर देते हैं।
कृष्णा अंकिता से कहते हैं कि हंस रही है....अनपढ़ स्टेचु ऑफ लिबर्टी लंदन में है....। कृष्णा की ये बाद सुनकर अंकिता लोखंडे खुद ही शॉक्ड रह जाती हैं और हंसते हुए विक्की के पास पहुंचती हैं। जबकि करण कुंद्र हंस हंसकर कृष्णा के गले लग जाते हैं। यहां आप ये मजेदार वीडियो देक सकते हैं।
तमिल के मशहूर शो 'कुकू विद कोमाली' का हिंदी वर्जन 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' में हमेशा हंसाने वाली कॉमेडियन भारती सिंह, शेफ हरपाल सिंह के साथ नज़र आ रही हैं। इस कुकिंग प्रतियोगिता में मशहूर कंटेस्टेंट्स ने मज़ेदार कुकिंग टास्क में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने कॉमेडी के साथ-साथ क्रिएटिव कुकिंग की।
जिन लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि 'लाफ्टर शेफ्स 3' में कई जानी-मानी हस्तियों के साथ-साथ कुछ नए चेहरे भी शामिल हैं, ताकि शो में कुछ नयापन बनी रहे। इसमें अली गोनी-जन्नत जुबैर, कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह, गुरुमीत चौधरी-देबिना बोनर्जे, समर्थ जुरेल-अभिषेक कुमार, एल्विश यादव-ईशा मालविया, ईशा सिंह-विवियन डीसेना, और तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा दिख रहे हैं।