Lockupp Season 2: 'लॉक अप 2' में पहले दिन ही हो गया हाई बोल्टेज ड्रामा, सुनीता आहूजा-हर्षद चोपड़ा आमने-सामने

Lockupp Season 2: 'लॉक अप 2' का आगाज हो चुका है। शो के पहले टास्क से ही दर्शकों को यह समझ आ गया कि ये सीजन मुश्किल होने वाला है। हर्षद चोपड़ा और सुनीता आहूजा आमने सामने आ गए हैं।

अपडेटेड Jun 29, 2026 पर 11:53 AM
पहले दिन Lock Upp 2 में घरवाले गेम में अपनी जगह बनाने के लिए चैलेंज पूरा करने में की कोशिश करते नजर आए।

Lockupp Season 2: 'लॉक अप- सच या सजा' ने अपने सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स और जबरदस्त ड्रामे से दर्शकों के बीच पहले ही जगह बना ली है। नेटफ्लिक्स के इस नए रियलिटी शो में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई जाने-माने स्टार्स दिख रहे हैं। 'लॉक अप' हाउस के अंदर का माहौल सीजन के पहले दिन ही काफी गर्म दिखा। इस सीजन के पहले टास्क में बने रहने के लिए कंटेस्टेंट्स कड़ी मेगनत करते दिखे। घर के अंदर कॉम्पिटिशन का दबाव बढ़ने के साथ ही टास्क तेजी से इंटेंस और उथल-पुथल द्खी गई।

पहले दिन Lock Upp 2 में घरवाले गेम में अपनी जगह बनाने के लिए चैलेंज पूरा करने में की कोशिश करते नजर आए। हालांकि, टास्क के दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिसे देख दर्शक शॉक्ड हो गए। इस जबरदस्त कॉम्पिटिशन के दौरान हर्षद चोपड़ा ने सुनीता आहूजा को चोटिल कर दिया। इस घटना ने सभी को काफी चौंकाया।

रियलिटी शो के टास्क के चलते कंटेस्टेंट्स का कॉम्पिटिटिव अंदाज सामने आ जाता हैं। जी हां, शो में एक पॉपुलर कंटेस्टेंट के तौर पर आए हर्षद चोपड़ा, सुनीता आहूजा के साथ हुई घटना के बाद दर्शकों को इंतजार है कि अब सुनीता का एक्शन क्या होने वाला है।


हर्षद और सुनीता के साथ हुए हादसे के बाद घर का माहौल बदल गया। कंटेस्टेंट्स सोचने लगे कि क्या यह सिर्फ गेम के कारण आने वाले दबाव की वजह से हुआ था या फिर अनजाने में। हर्षद चोपड़ा और सुनीता आहूजा की घटना ने 'लॉक अप' के अंदर कई तरह के सवालों को जन्म दे दिया हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे हर्षद चोपड़ा इमोशनल दिखते हैं और उन्हें दुख होता है कि उनकी वजह से किसी को चोट लगी। वायरल वीडियो में श्रेया कालरा इस घटना के बारे में बात करते हुए, हर्षद चोपड़ा को समझाती है कि इमोशनल नहीं होना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।