Mahavatar Narsimha: 'महावतार नरसिम्हा' ने एनीमेशन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, worldwide बॉक्स ऑफिस पर कर डाली इतनी कमाई

Mahavatar Narsimha: 'महावतार नरसिम्हा' ने देश ही नहीं दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई है। फिल्म ने कई एनिमेटेड फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

अपडेटेड Aug 09, 2025 पर 10:40 PM
Story continues below Advertisement
'महावतार नरसिम्हाट ने एनीमेशन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

Mahavatar Narsimha: 'महावतार नरसिम्हा' ने इंडिया में बनी सबसे ज्यादा कमाई वाली एनिमेटेड फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने 2005 में आई 'हनुमान' का लाइफटाइम कलेक्शन का आंकड़ा पहले ही पार कर लिया था। वहीं अब फिल्म ने इंडिया में रिलीज हुई अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली दो एनिमेटेड फिल्मों के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

सैक्निल्क के मुताबिक, होम्बेल फिल्म्स के 'महावतार' यूनिवर्स की ये पहली फिल्म थी। 'महावतार नरसिम्हा' ने पहले हफ्ते में दुनिया भर में 44.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे हफ्ते वर्ड ऑफ माउथ के कारण इसने 73.4 करोड़ जुटाए थे। वहीं 15वें दिन फिल्म ने 7.5 करोड़, 16वें दिन 9:05 बजे तक 16.87 करोड़ का बिजनेस कर 142.52 करोड़ वसूल लिए थे।

फिल्म के दुworldwide बॉक्स ऑफिस पर ₹150 करोड़ का आंकड़ा छूने की घोषणा करते हुए, होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, "एक दिव्य चमक बिखेरते हुए। महावतारनरसिम्हा ने 8 अगस्त तक दुनिया भर में 150 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है और दुनिया भर में धूम मचा रही है। अपने नज़दीकी सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही इस दिव्य घटना का आनंद लीजिए। निर्माता क्लीम प्रोडक्शंस और प्रस्तुतकर्ता होम्बले फिल्म्स का लक्ष्य अब फिल्म को भारत में ₹150 करोड़ और दुनिया भर में ₹200 करोड़ तक पहुँचाना है।

महावतार नरसिम्हा का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है और इसका निर्माण शिल्पा धवन, कुशाल देसाई और चैतन्य देसाई ने क्लीम प्रोडक्शंस के बैनर तले, होम्बले फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, किया है। यह हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं में 3D और 2D में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। इसने स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स (2023), इनक्रेडिबल्स 2 (2018) और हनुमान (2005) और मुसाफा को पछाड़कर भारत में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन गई।

दोनों प्रोडक्शन हाउस के पास भारतीय पौराणिक कथाओं के देवताओं पर आधारित एनिमेटेड फिल्मों की लिस्ट तैयार है। भगवान विष्णु हैं महावतार नरसिम्हा (2025) के अलावा महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार धावकादेश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि भाग 1 (2035), और महावतार कल्कि भाग 2 (2037) को भी रिलीज किया जाएगा।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।