Malaika Arora: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से पर्सनल लाइफ को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बन गई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पैप्स के सामने वो मिस्ट्री मैन के साथ हाथों में हाथ डाले जाती दिख रही हैं। शख्स मलाइका को भीड़ के बीच से लेकर जा रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके नए रिश्ते को लेकर बातें होनी शुरू हो गई हैं।
मलाइका भीड़ और पैप्स के बीच से गुजरती हुईं अपनी कार में जाकर बैठती हैं। इस दौरान वह एक शॉर्ट जंपसूट और फ्लैट पहने दिखाई दीं। वहीं उनके साथ मौजूद एक शख्स ने उनका हाथ पकड़ा हुआ है। मिस्ट्री मैन व्हाइट टीशर्ट और ब्राउन कलर का पैंट पहने दिख रहा है।
जब से सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वीडियो को देखा है, तब से सभी के मन में ये सवाल उठने लगे कि क्या मलाइका को फिर से नया साथी मिल गया है? कमेंट सेक्शन में ये जानने के लिए हर कोई एक्साइटेड दिख रहा है। बता दें कि मलाइका की लव लाइफ हमेशा से ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
हाल में ही मलाइका ने महिलाओं की एज और उनकी पर्सनल लाइफ पर उठाए जाने वाले सवालों को लेकर बात की थी। मलाइका का कहना है कि उम्र और नंबर्स पर चर्चा करने के बजाय, ज़्यादा ज़रूरी यह है कि क्या कोई इंसान अब भी बाहर निकलकर वह काम करने के लिए उत्साहित महसूस करता है जो उसे पसंद है। उन्होंने आगे कहा, "आखिरकार, बात सिर्फ़ बाहरी दिखावे की नहीं है। हां, दुनिया तो वही देखती है, लेकिन मुझे लगता है कि आपको इसे अपनी मानसिक और भावनात्मक स्थिति के साथ संतुलित करना चाहिए।
वह क्या चीज़ है जो आपको प्रेरित करती है? वह क्या चीज़ है जो आपको हर रोज़ बेड से उठने के लिए प्रेरित करती है और कहती है, 'बाहर निकलो और आज के दिन को पूरी तरह से जियो'? ऐसा नहीं है कि जब भी मैं आईने में देखती हूं तो सिर्फ़ यही सोचती हूं, 'ओह, वाह, मैं कितनी अच्छी लग रही हूं।'
एक्ट्रेस ने कहा कि मैं इस सोच के साथ नहीं उठती। मुझे तो बस हर रोज़ उठना होता है और खुद से कहना होता है, 'आज एक नया दिन है और मैं इसे पूरी तरह से जीना चाहती हूं, इसका भरपूर फ़ायदा उठाना चाहती हूं। मैं कुछ ऐसा बनाना चाहती हूं, एक ऐसी विरासत खड़ी करना चाहती हूं, जिस पर मुझे, मेरे बच्चे को और मेरे परिवार को गर्व हो।