Gustakh Ishq: दिग्गज फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अब फिल्म निर्माता बनकर अपनी पहली फिल्म गुस्ताख इश्क को रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। स्टेज5 प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म 21 नवंबर 2025 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म मनीष मल्होत्रा का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो क्लासिक प्रेम कहानियों की रूह को संजोते हुए एक नई दास्तान कहने जा रहा है। फिल्म में शानदार कलाकारों की टीम है। इसमें विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और नसीरुद्दीन शाह नजर आने वाले हैं, जो दर्शकों को एक अनोखी मोहब्बत की दुनिया में ले जाएंगे। हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘ऊलजलूल इश्क’ रिलीज हुआ है, जिसने फैंस ने काफी पसंद किया है।
इस गाने में विशाल भारद्वाज की धुनें, गुलजार के बेमिसाल शब्द, ऑस्कर विजेता रसूल पोकुट्टी की अद्भुत साउंड डिजाइन और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिल्पा राव व पापोन की सुरीली आवाज है। गाना रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा है।
निर्देशक विभु पुरी द्वारा रचित गुस्ताख इश्क पुरानी दिल्ली की तंग गलियों और पंजाब की ढलती हवेलियों के बीच पनपी अनकही मोहब्बत और चाहत की खूबसूरत कहानी है। अपने भाई दिनेश मल्होत्रा के साथ इस फिल्म का निर्माण करते हुए, मनीष मल्होत्रा न सिर्फ निर्माता के रूप में नया सफर शुरू कर रहे हैं, बल्कि भारतीय सिनेमा में क्लासिक कहानी कहने की परंपरा को एक नए अंदाज़ में शुरू कर रहे हैं।
21 नवंबर को सिनेमाघरों में लौटने वाला है प्यार का मौसम। गुस्ताख इश्क- कुछ पहले जैसा के साथ। बता दें कि फिल्म फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं मनीष के फिल्मी दोस्तों को भी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं।
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर लाइम लाइट में छाए हुए हैं। लेकिन ऑनस्क्रीन रोमांस के साथ दोनों के इश्क के चर्चे भी हो रहे हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कई सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया गया कि दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे हैं। हालांकि दोनों स्टार्स ने अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है। इससे पहले विजय वर्मा का नाम तमन्ना भाटिया के साथ भी जोड़ा जा रहा था। बाद में दोनों के ब्रेकअप हो गया।