Mouni Roy Cannes Look: तलाक के बीच कान्स में मौनी रॉय ने बिखेरे हुस्न के जलवे, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

Mouni Roy Cannes Look: कान्स स्पेशल फोटोज में मौनी रॉय एक लग्जरी कार के अंदर पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने एक बेहद खूबसूरत ऑफ-शोल्डर गाउन पहना हुआ है, जिसमें क्रिस्टल डिज़ाइन और अटरेक्टिव सिल्हूट था।

अपडेटेड May 21, 2026 पर 10:58 AM
Story continues below Advertisement
मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Mouni Roy Cannes Look: एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी शानदार मौजूदगी से सबका ध्यान खींचा। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने फ्रेंच रिवेरा से अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें साझा कीं।

मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा, "क्रॉइसेट के रास्ते में" और साथ में हैशटैग "Cannes2026" भी एड किया। एक्ट्रेस ने बैकग्राउंड में Affirmation Club का वायरल गाना "I Don’t Chase, I Attract" यूज किया, खासकर वो लाइन, "I love money, money loves me"।

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

तस्वीरों में मौनी रॉय एक लग्जरी कार के अंदर बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने एक खूबसूरत ऑफ-शोल्डर गाउन पहना है, जिस पर क्रिस्टल पैटर्न और सिलुएट की जाली बनी है। उन्होंने अपने लुक को स्लीक बन हेयरस्टाइल, परफेक्ट मेकअप और शानदार डायमंड ज्वेलरी से पूरा किया। एक्ट्रेस ने कार से उतरकर क्रॉइसेट के पास की सड़कों पर चलते हुए वीडियो भी शेयर किए।


View this post on Instagram
A post shared by mon (@imouniroy)

यह पोस्ट मौनी रॉय के निजी जीवन को लेकर चल रही अटकलों और व्यवसायी सूरज नाम्बियार के साथ शादी में आई दरार की खबरों के बीच आई है। कुछ दिन पहले, मौनी और सूरज ने सोशल मीडिया पर एक ज्वाइंट पोस्ट के माध्यम से आधिकारिक तौर पर अपने अलग होने का ऐलान कर दिया था।

एक दिन बाद, सूरज ने एक पोस्ट लिखकर एलिमनि, आंतरिक विवाद और किसी थर्ड व्हील से जुड़ी अफवाहों पर विराम लगा दिया था। उन्होंने लिखा, “हमारे अलग होने को लेकर हाल ही में फैलाई गई निराधार खबरें पूरी तरह से गलत हैं। मैं इस बात को स्पष्ट कर देना चाहता हूं। कोई एलिमनी नहीं दी गई है। कोई विवाद नहीं है। कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं है।

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

उन्होंने आगे कहा कि मौनी और मैंने आपसी सम्मान और एक-दूसरे की भलाई का पूरा ध्यान रखते हुए अलग होने का फैसला किया है। यही सच है। बाकी सब कुछ मनगढ़ंत है, और कुछ मामलों में, जानबूझकर उन दो लोगों को बदनाम करने की कोशिश है जिन्होंने सिर्फ यही कहा है कि उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि मैं यह बात स्पष्ट रूप से और अंतिम रूप से कहना चाहता हूं- हम दोनों या किसी तीसरे पक्ष के बारे में लगाए जा रहे किसी भी आरोप में कोई सच्चाई नहीं है। इसमें दूसरों को घसीटना उचित नहीं है। विशेष रूप से उन निर्दोष दोस्तों को जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। मौनी और मैंने इस दौरान गरिमापूर्ण व्यवहार किया है, और हम उम्मीद करते हैं कि इस पर रिपोर्टिंग करने वाले भी हमारे प्रति वही गरिमापूर्ण व्यवहार दिखाएंगे।”

View this post on Instagram
A post shared by mon (@imouniroy)

सूरज ने आगे लिखा, “मीडिया संस्थानों ने ऐसी मनगढ़ंत कहानियां गढ़ी हैं जिनका कोई अस्तित्व नहीं है। ये रिपोर्टें बिना किसी पुष्टि के प्रकाशित की गई हैं, जो बेहद अनुचित है। मैं इसका स्पष्ट और सीधे तौर पर विरोध कर रहा हूं, क्योंकि जानबूझकर फैलाई गई गलत सूचना के सामने चुप रहना मुझे मंजूर नहीं है।”

उन्होंने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा, “हमारे संयुक्त बयान में वह सब कुछ कहा गया है जो कहा जाना चाहिए था। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि इसका सम्मान करें और हम दोनों को शांति से आगे बढ़ने का अवसर दें। धन्यवाद।” एक सप्ताह पहले, मौनी और सूरज के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद उनके रिश्ते में दरार की अफवाहें ऑनलाइन फैलने लगीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।