Tilak Varma-Sreeleela Dating: मुंबई इंडियंस के स्टार प्लेयर तिलक वर्मा- श्रीलीला को कर रहे हैं डेट! फैंस को मिले प्रूफ

Tilak Varma-Sreeleela Dating: सूर्यकुमार यादव के एक वायरल वीडियो के बाद तिलक वर्मा और श्रीलीला के डेटिंग की अफवाहें फिर जोर पकड़ रही हैं। फैंस दोनों की डेटिंग न्यूज को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

अपडेटेड May 17, 2026 पर 1:17 PM
Story continues below Advertisement
मुंबई इंडियंस और भारतीय टीम के लिए खेलने वाले क्रिकेटर तिलक वर्मा एक बार फिर तेलुगु अभिनेत्री श्रीलीला के साथ डेटिंग की यह बात तब शुरू हुई जब सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का एक वीडियो ऑनलाइन ट्रेंड करने लगा।

Tilak Varma-Sreeleela Dating: मुंबई इंडियंस और भारतीय टीम के लिए खेलने वाले क्रिकेटर तिलक वर्मा एक बार फिर तेलुगु अभिनेत्री श्रीलीला के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। सूर्यकुमार यादव के एक वायरल वीडियो ने ऑनलाइन अटकलों को फिर से हवा दे दी है। यह वीडियो रेडिट, इंस्टाग्राम और इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सूर्यकुमार, तिलक को चिढ़ाते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि वह "प्यार में हैं"। तिलक होटल की लॉबी में ईयरफोन लगाए घूम रहे हैं। तिलक और श्रीलीला दोनों ने ही इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

तिलक वर्मा और तेलुगु अभिनेत्री श्रीलीला के बीच अफेयर की अफवाहें तब तेज़ हुईं थीं, जब श्रीलीला की मां, डॉ. स्वर्णलता, को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के आईपीएल मैच के दौरान देखा गया। इस सीन ने तुरंत ऑनलाइन प्रशंसकों का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अभिनेत्री और मुंबई इंडियंस के स्टार के बीच खिचड़ी पकने की अटकलें लगानी शुरू कर दी। यह चर्चा तब और तेज़ हो गई जब यह दावा सामने आया कि श्रीलीला भी एक क्रिकेट मैच में शामिल हुई थीं, जहां उनकी टीम के किसी मेंबर को तिलक लिखा हुआ जर्सी पहने देखा गया था। तिलक मुंबई इंडियंस के सबसे लोकप्रिय युवा सितारों में से एक हैं और श्रीलीला के तेलुगु फैंस बहुत अधिक है, इसलिए इस जोड़ी ने तुरंत ऑनलाइन सुर्खियां बटोर लीं हैं।

Tilak Varma and Sreeleela are dating (attachments with speculative proof) by u/Significant-Bike9552 in IndiaCricketGossips

अफवाहों को हवा देते हुए, प्रशंसकों ने दोनों के बीच सोशल मीडिया एक्टविटीज पर भी ध्यान दिया, जिनमें ये दावे भी शामिल हैं कि अफवाहों के बीच उन्होंने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया होगा। अब सूर्यकुमार यादव का वायरल वीडियो फिर से अटकलों को हवा दे रहा है


यह ताजा चर्चा तब शुरू हुई जब सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का एक वीडियो ऑनलाइन ट्रेंड करने लगा। वीडियो में तिलक मैच के बाद किसी होटल की लॉबी में चलते हुए हेडफोन लगाए खोए खोए नजर आ रहे हैं। तभी सूर्यकुमार उन्हें "प्यार में" होने के बारे में चिढ़ाते हुए सुनाई देते हैं, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। प्रशंसकों ने तुरंत इस मजाक को श्रीलीला की अफवाहों से जोड़ दिया, हालांकि सूर्यकुमार ने वीडियो में अभिनेत्री का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया।

यह वीडियो युवा क्रिकेट प्रशंसकों के बीच खूब वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने के बाद, कई रेडिट यूजर्स ने इन अटकलों का खंडन किया और लोगों से आग्रह किया कि वे मैच में उपस्थिति या सोशल मीडिया वायरल पोस्ट के आधार पर जल्दबाजी में कोई बात न कहें।

एक यूजर ने लिखा, "मुझे नहीं लगता कि वे डेटिंग कर रहे हैं।" दूसरे ने कमेंट किया, "इस तर्क से, प्रतिभा रांटा एमआई बनाम पीबीकेएस मैच देखने आई थीं। तो क्या वह श्रेयस अय्यर को डेट कर रही हैं?? कुछ भी! मैच देखने कोई भी आ सकता है। सोनल चौहान भी आती थीं और लोग उन्हें भी श्रेयस अय्यर से जोड़ रहे थे।

श्रीलीला फिलहाल फिल्म निर्माता अनुराग बसु की आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन हैं। यह फिल्म 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है। वहीं, तिलक का क्रिकेट करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।