मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को गोवा के एक अस्पताल में निधन हो गया। 75 साल की उम्र में दिग्गज एक्टर ने दुनिया को अलविदा कहा है। गोवा स्थित उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है। वहीं नाना पाटेकर को आखिरी बार गोवा के एक कार्यक्रम में देखा गया था। नाना पाटेकर गोवा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। 4 अक्टूबर को डोना पाउला में आयोजित एक कार्यक्रम में भी नजर आए थे। इसके बाद 8 अक्टूबर की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
समाचार एजेंसी पीटीआई की ओर से जारी की गई एक तस्वीर में नाना पाटेकर गोवा में आयोजित सम्राट क्लब इंटरनेशनल के इंस्टालेशन समारोह में नजर आए। ये कार्यक्रम 4 अक्टूबर को आयोजित किया गया था। इस दौरान उन्होंने सफेद कुर्ता और गमछा पहन रखा था और कार्यक्रम को संबोधित भी किया। इस समारोह में नाना पाटेकर को देखकर किसी को भी अंदाजा नहीं था कि कुछ ही दिनों बाद वह दुनिया को अलविदा कह देंगे। उनकी अचानक मौत की खबर ने हर किसी को हैरान और स्तब्ध कर दिया।
45 मिनट तक दिया गया सीपीआर
जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह करीब 5:20 बजे उनके घर पर गंभीर हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर देकर नाना पाटेकर को बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर ने बताया कि इस मामले में मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) दर्ज किया गया है और अब नियमों के तहत पोस्टमार्टम किया जाएगा।
आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर
नाना पाटेकर को आखिरी बार फिल्म 'ओ'रोमियो' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और दिशा पटानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। ये फिल्म उनके लंबे फिल्मी करियर की आखिरी फिल्मों में से एक रही, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींचा। नाना पाटेकर अपनी दिल छू लेने वाले अभिनय से दर्शकों को दशकों तक दीवाना बनाने रहे है।