Get App

Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ नए गाने 'कैंडी शॉप' के लिए हुईं ट्रोल, फैंस बोले- 'बेहूदा के-पॉप कॉपी'

Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ ने हाल में ही अपना कैंडी शॉप यूट्यूब पर रिलीज किया है। इस गाने प्रोड्यूसर टोनी कक्कड़ हैं। लेकिन अब इस सॉन्ग को लेकर नेहा बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Dec 18, 2025 पर 2:08 PM
Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ नए गाने 'कैंडी शॉप' के लिए  हुईं ट्रोल, फैंस बोले- 'बेहूदा के-पॉप कॉपी'
नेहा कक्कड़ नए गाने 'कैंडी शॉप' के लिए हुईं ट्रोल

Neha Kakkar: सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ को अपने नए सिंगल 'कैंडी शॉप' की रिलीज़ के बाद ऑनलाइन आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। गाने को काफी व्यूज मिले हैं, इसके बावजूद, इस गाने के बोल, डांस और के-पॉप की की नकल करने को लेकर खूब बुराई हो रही है।

गाने के रिलीज़ होने के कुछ ही समय बाद, वीडियो के कुछ क्लिप वायरल हो गए, जिससे सोशल मीडिया पर काफी अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिलीं। कई दर्शकों ने डांस को बनावटी और अशलील बताया, जबकि कुछ ने गाने को मजेदार कहा। कुछ ने इस जोड़ी पर के-पॉप की नकल करने की बात कही, जबकि वे के पॉप की बारीकियों को पकड़ने में नाकाम रहे।

एक यूजर ने कमेंट किया, “जब आप खबरों में नहीं होते हैं, तो आप जबरदस्ती के हुक, घटिया बोल और अशलीलता का सहारा लेते हैं।” एक अन्य ने कहा गया, “स्टाइल और वाइब के-पॉप दिखाने की एक घटिया कोशिश लगती है—कागज़ पर तो प्यारा और बोल्ड लगता है, लेकिन देखने में शर्मनाक और अश्लील है। टोनी कक्कड़ द्वारा लिखे गए इस गाने के बोल और इसके निर्माण पर विशेष रूप से सवाल उठाए गए हैं, जिससे इसकी क्रिएटवीटी को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें