Malti Marie: निक जोनस ने शेयर किया बेटी क्यूट वीडियो, मालती की इस हरकत ने मोह लिया फैंस का दिल

Malti Marie: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मैरी पापा की पर्सनल फोटोग्राफर बनी नजर आ रही हैं।

अपडेटेड Aug 03, 2025 पर 3:55 PM
Story continues below Advertisement

Malti Marie: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती हैं। वहीं पेरेंट्स की तरह मालती मैरी को भी लोग काफी पसंद करते हैं। अपनी क्यूटनेस से वह फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में निक जोनस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बेटी मालती उनका वीडियो बनाती दिख रही हैं।

निक जोन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वह अपनी बेटी संग बहुत ही प्यारा पल साझा करते दिख रहे है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वहीं फैंस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)


निक जोनस और मालती के वायरल वीडियो आप देख सकते हैं कि बेटी मालती मैरी अपने पापा की परफॉर्मेंस रिकॉर्ड करते दिख रहीं है। इस वीडियो में मालती मैरी अपने पापा की तस्वीरें भी निकालती हैं। वीडियो में निक और उनके भाई जॉ जोनास स्टेज पर परफॉर्मेंस की रिहर्सल कर रहे हैं। मालती मंच के पास हाथ में टिनी कैमरा लिए इस पल को कैद करती दिख रही हैं। वहीं निक ने भी अपनी बेटी को पोज दिए।

पापा निक ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में रेड हार्ट की इमोजी डाला। निक जोनस अक्सर ऐसे क्यूट मोमेंट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। पापा और पापा की परी के इस प्यार पल को देखकर ऑडिएंस काफी इमोशनल हो गए हैं।फैंस ने दिल खोलकर इस स्पेशल मोमेंट पर अपना प्यार बरसाया है।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते करते ही वीडियो ऑफ द डे बन गया। वीडियो के कमेंट बॉक्स में तरह–तरह के इमोजी शेयर कर प्यार दिखा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'टू क्यूट'। दूसरे यूजर ने निक जोनस को बेस्ट पिता कहा है। मालती की क्यूटनेस का दीवाना हर कोई हो गया है। लोगों ने कहा कि मालती के पापा उसके फेवरिट ह्यूमन हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।