Swayambhu BTS: 'स्वयंभू' के सेट्स से सामने आए BTS ग्लिम्प्स, निखिल सिद्धार्था का नया अवतार हुआ वायरल

Swayambhu BTS: निखिल सिद्धार्थ स्टारर 'स्वयंभू' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं मेकर्स भी फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

अपडेटेड May 25, 2026 पर 6:00 PM
Story continues below Advertisement
मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की कुछ बेहतरीन वर्किंग BTS तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें निखिल सिद्धार्थ पूरी मेहनत के साथ काम करते नजर आ रहे हैं।

Swayambhu BTS: स्वयंभू का टीजर रिलीज होने के बाद से ही यह निखिल सिद्धार्थ की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है। कार्तिकेय 2 की सफलता के बाद फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। टीजर को इसकी रॉयलटी, बड़े स्केल और दमदार कहानी की झलक के लिए खूब पसंद किया गया था। अब फिल्म को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच मेकर्स ने निखिल सिद्धार्थ की कुछ शानदार बिहाइंड द सीन्स तस्वीरें शेयर की हैं।

मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की कुछ बेहतरीन वर्किंग BTS तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें निखिल सिद्धार्थ पूरी मेहनत के साथ काम करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि फिल्म के हर फ्रेम को बेहद बारीकी और ध्यान के साथ तैयार किया जा रहा है ताकि दर्शकों को बड़े पर्दे पर एक शानदार अनुभव मिल सके।

कैप्शन में लिखा गया - “एक शानदार बिग स्क्रीन एक्सपीरियंस देने की तलाश में #स्वयंभू के सेट्स से वर्किंग स्टिल्स, जहां हर फ्रेम को डिटेलिंग और केयर के साथ तैयार किया जा रहा है। परफेक्ट रिलीज डेट अनाउंसमेंट जल्द आने वाला है। समर 2026 में सिनेमाघरों में धमाका करेगी”।


स्वयंभू का टीज़र भारत के स्वर्णिम युग की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी की झलक दिखाता है। टीज़र में विरासत, साहस और भारतीय संस्कृति की गहराई को शानदार तरीके से पेश किया गया है। कहानी के केंद्र में ‘सेंगोल’ का शक्तिशाली प्रतीक दिखाई देता है, जो सम्मान और विरासत से जुड़ी एक दमदार कहानी का संकेत देता है। निखिल सिद्धार्थ टीज़र में बेहद दमदार और शानदार अवतार में नजर आए हैं, जबकि विजुअल्स, एक्शन और इंटेंस ड्रामा ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया।

फिल्म में इंडस्ट्री के कई बड़े और शानदार टेक्नीशियंस व क्रिएटिव टैलेंट्स साथ आए हैं। इस फिल्म का निर्देशन भरत कृष्णमाचारी कर रहे हैं। वहीं संगीत रवि बसरूर ने दिया है, जो KGF और सालार के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की शानदार सिनेमैटोग्राफी केके सेंथिल कुमार ने संभाली है, जिन्होंने बाहुबली और RRR जैसी फिल्मों में काम किया है। एडिटिंग की जिम्मेदारी तम्मिराजू ने निभाई है।

करीब 170 दिनों तक चली शूटिंग के साथ यह फिल्म हाल के समय की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है। स्वयंभू को पिक्सल स्टूडियोज़ के भूवन और श्रीकर ने प्रोड्यूस किया है। भारत के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को समर्पित यह ग्रैंड फिल्म समर 2026 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।