Nishaanchi Review: ऐश्वर्य ठाकरे ने मचाया धमाल, अनुराग कश्यप की ये फिल्म भी जीत लेगी आपका दिल

Nishaanchi Review: अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनीं निशानची आज को रिलीज कर दिया गया है। अगर इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो पहले इस रिव्यू को जरूर पढ़ लें।

अपडेटेड Sep 19, 2025 पर 11:47 AM
Story continues below Advertisement
अनुराग कश्यप की ये फिल्म भी जीत लेगी आपका दिल

फिल्म: निशानची

रेटिंग: 3.5

निर्देशक: अनुराग कश्यप


कलाकार: ऐश्वर्य ठाकरे, वेदिका पिंटो , विनीत सिंह, कुमुद मिश्रा, मोनिका पंवार, मोहम्मद जिशान अय़ूब

Nishaanchi Review: अनुराग कश्यप की फिल्मों से हमेशा मिडिल क्लास आदमी जुड़ाव महसूस करता है। उनकी फिल्मों से लोगों को काफी उम्मीदें रहती हैं। पिछली कई फिल्मों के असफल होने बाद एक बार फिर अनुराग दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। इस बार उन्होंने खुद फिल्म का प्रमोशन किया है। महाराष्ट्र के ठाकरे परिवार के लड़के को कनपुरिया छोकरा बनाकर उन्होंने डबल रोल में दर्शकों के सामने पेश किया है। निशानची का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आय़ा था। अब फिल्म कैसी है चलिए हैं चलिए आपको बताते हैं।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी कानपुर के दो जुड़वा भाइयों बबलू और डबलू के ईर्द-गिर्द बुनी गई है। बबलू एक लोकल गुंडे अंबिका प्रसाद के लिए हर रिक्स लेता है। डबलू गुंडागर्दी सीखने की नाकाम कोशिश कर रहा है। क्योंकि वह काफी डरपोक टाइप है। इन दोनों की मां को अंबिका प्रसाद से बेहद नफरत हैं। इनके अतीत में कुछ कांड हुआ होता है। फिर भी क्यों बबलू अंबिका को चाचा कहता है और उसकी हर बात मानता है। इस कहानी में आगे क्या होता है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

फिल्म कैसी है

निशानची एक एंटरटेंनिग फिल्म है। इस फिल्म में कलाकारों का कमाल की परफॉर्मेंस देखने को मिला है। डायलॉग्स शानदार है, म्यूजिक भी शानदार है। फिल्म देखते समय आप अपने आप को कानपुर में महसूस करते हैं, बस फिल्म की एक ही दिक्कत है कि फिल्म काफी धीरे आगे बढ़ती है। ये 3 घंटे की फिल्म है। फिल्म में फ्लैशबैक सीन आपके सब्र का इम्तिहान लेते हैं। ऐश्वर्य जब जब स्क्रीन पर आते हैं मजा आ जाता है।

स्टार्स की एक्टिंग

ऐश्वर्य ठाकरे ने अपना शानदार डेब्यू किया है। उनके काम को देखकर कहा नहीं जा लकता है कि ये उनकी पहली फिल्म है। डबल रोल में उन्होंने काफी वेरिएक्शन दिखाया है। कनपुरिया रोल में उन्होंने दिल जीत लिया है। वेदिका पिंटो कानपुर की माधुरी दीक्षित बनी हैं और उन्होंने ने अच्छा काम किया है। मोनिका पंवार काफी ध्यान खींचती हैं। वो बबूल डबलू की मां बनी हैं और इस किरदार में वह काफी जच रही हैं।

फिल्म का डायरेक्शन

अनुराग कश्यप ने इस फिल्म को पूरी तरह से कानपुर के ईर्द-गिर्द बुना है। राइटिंग में छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखा गया है। फिल्म में डायलॉग्स कमाल के लिखे हैं और डायरेक्शन भी बढ़िया है, बस वो शायद फ्लैशबैक दिखाने में ज्यादा भावुक हो गए,वर्ना फिल्म शानदार थी।

फिल्म का म्यूजिक

फिल्म का म्यूजिक कई सारे दिग्गज लोगों ने मिलकर दिया है। अनुराग सैकिया,मनन भारद्वाज, ऐश्वर्य़ ठाकरे, ध्रुव घानेकर ने मिलाकर कमाल का म्यूजिक बनाया है। गाने एक दम लोकल फील वाले हैं और सुनकर सुकून देते हैं। कुल मिलाकर फिल्म देखने लायक है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।