नोरा फतेही इन दिनों एक ऐसे विवाद के केंद्र में हैं, जिसने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। कन्नड़ फिल्म ‘KD Devil’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ का हिंदी वर्जन रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। गाने के बोलों को लेकर लोगों ने इसे अश्लील और आपत्तिजनक बताते हुए विरोध जताया, जिसके बाद मामला तेजी से बढ़ता गया। देखते ही देखते यह विवाद सिर्फ ऑनलाइन बहस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कानूनी और सरकारी संस्थाओं तक पहुंच गया।
